{"_id":"602c03328ebc3ee915264f5e","slug":"do-not-take-double-the-burden-i-will-get-fastag-palwal-news-noi566064242","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनाब दोगुना टोल मत लो, फास्टैग लगवा लूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनाब दोगुना टोल मत लो, फास्टैग लगवा लूंगा
विज्ञापन
पलवल टोल प्लाजा पर फास्टैग लगवाते लोग।
- फोटो : Palwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। जनाब, दोगुना टोल मत वसूल करो, मैं अभी फास्टैग लगवा लेता हूं। राजनीति में होने के कारण अब तक फास्टैग नहीं लगवाया था। कई लोग गाड़ी मांगकर ले जाते हैं, फास्टैग से उनका टोल भी अपनी जेब से भरना पड़ता। अब सरकार का आदेश है तो आज ही लगवा लेता हूं। मंगलवार को कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) एक्सप्रेसवे स्थित टोल प्लाजा पर कई लोग इस तरह के आग्रह टोल कर्मियों से करते नजर आए। ऐसे लोगों को टोल कर्मी भी अपनी मजबूरी समझाते दिखे। यहां बिना फास्टैग लगे वाहन चालकों से दोगुना टोल वसूला गया। दिल्ली-आगरा राजमार्ग स्थित श्रीनगर टोल प्लाजा पर भी ऐसी ही स्थिति रही। दोनों मार्गों पर सोमवार देर रात 12 बजे से लेकर मंगलवार सुबह 8 बजे तक गुजरे करीब 15 प्रतिशत वाहनों पर फास्टैग नहीं लगे थे। कई बार टोल पर वाहन चालकों व कर्मचारियों के बीच झड़प भी हुईं।
सरकार के आदेश के अनुसार दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर स्थित श्रीनगर टोल प्लाजा व केजीपी स्थित टोल प्लाजा पर रात 12 बजे से ही फास्टैग अनिवार्य कर दिया गया। जिन बूथों पर कैश वाले वाहन निकाले जाते थे, उन पर भी फास्टैग लागू कर दिया गया। श्रीनगर टोल बैरियर पर दोनों तरफ सभी बूथों पर फास्टैग के बोर्ड लगा दिए गए हैं। श्रीनगर टोल प्लाजा पर सुबह 8 बजे तक दोनों तरफ से कुल 4700 गाड़ियां गुजरीं। इनमें से 3900 गाड़ियों पर फास्टैग लगा था। जब 300 गाड़ियां, पुलिस, आर्मी व अन्य छूट वाली श्रेणी की थीं। करीब 500 गाड़ियां बिना फास्टैग लगी गुजरीं। इनसे दोगुना टोल वसूला गया। यहां एक तरफ का कार का टोल 105 रुपये है, बिना फास्टैग वाले कार चालकों को 210 रुपये देने पड़े। (संवाद)
टोल प्लाजा पर भी लगवा रहे फास्टैग
श्रीनगर और केजीपी टोल प्लाजा पर वाहनों में फास्टैग लगाने के लिए विभिन्न कंपनियों के कर्मचारियों ने सोमवार शाम से ही शिविर लगा लिए थे। कई वाहन चालकों ने मौके पर ही फास्टैग लगवाए। श्रीनगर टोल प्लाजा पर सोमवार शाम पांच बजे से लेकर मंगलवार सुबह 9 बजे तक करीब 145 वाहनों पर फास्टैग लगाए गए वहीं केजीपी पर यह संख्या करीब 225 रही। अधिकतर चालकों ने दोगुना टोल देने के बाद फास्टैग लगवाए।
विज्ञापन
फास्टैग लागू होने के बाद जाम की स्थिति
टोल प्लाजा पर फास्टैग लागू होने के बाद कई बार जाम की स्थिति बनी रही। कई बार फास्टैग को स्कैन करने में समस्या आई तो कुछ मौके पर दोगुना टोल वसूले जाने पर चालकों की टोल कर्मियों से झड़प हुई। ऐसे में जाम लगने से अन्य वाहन चालकों को भी परेशानी भी हुई।
मैं राजनीति में हूं, ऐसे में कई लोग गाड़ी मांगकर ले जाते हैं। इसी वजह से अब तक फास्टैग नहीं लगवाया था। अब जब फास्टैग अनिवार्य हो गया है तो आज ही टोल प्लाजा पर रुककर लगवा लिया है।
- नदीम, गाजियाबाद
अब टोल बूथ पर कोई कैश लेन नहीं होगी। जिन वाहनों पर फास्टैग नहीं होगा, उन्हें दोगुना टोल देना पड़ेगा। यह नियम सख्ती से लागू किया जा रहा है। सोमवार रात से ही वाहन चालकों को जागरूक भी किया जा रहा है। वाहन चालक टोल प्लाजा पर भी फास्टैग लगवा सकते हैं।
- शहनवाज खान, प्रबंधक, श्रीनगर टोल प्लाजा पलवल