फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Discussion on curbing drug abuse, cybercrime and parking

Palwal News: नशा, साइबर क्राइम, गोकशी व अवैध पार्किंग रोकने पर चर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Discussion on curbing drug abuse, cybercrime and parking
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। अपराध मुक्त समाज की स्थापना और पुलिस-जन सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से फिरोजपुर झिरका के डीएसपी हरदीप सिंह तथा सदर थाना प्रभारी सुभाष चंद की अगुवाई में क्षेत्र के सरपंचों, पंचों एवं जिम्मेदार लोगों की एक बैठक जिला पुलिस कप्तान डॉक्टर अर्पित जैन के दिशा निर्देश पर आयोजित की गई।

बैठक में नशा तस्करी, साइबर क्राइम, गोकशी, अवैध पार्किंग तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। डीएसपी हरदीप सिंह ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने गांवों में अपराध रोकथाम के लिए पुलिस का सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। हरदीप सिंह ने बताया कि अपराध नियंत्रण को लेकर पहले भी लगभग पांच ग्राम पंचायतों के सरपंचों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि गांव में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दी जाए ताकि समय रहते आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed