फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Disclosure of false case, four arrested

झूठे केस में फंसाने का खुलासा, चार गिरफ्तार

Tue, 20 Oct 2020 10:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
Disclosure of false case, four arrested
झूठे केस में फंसाने का खुलासा, चार गिरफ्तार
विज्ञापन

होडल। पुलिस ने झूठा मुकदमा दर्ज कराने के मामले का खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर किया है। वहीं पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
डीएसपी बलवीर सिंह ने बताया कि दो सिंतबर 2019 को अंधुआ पट्टी निवासी राहुल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 25 सिंतबर 2019 को उसके भाई कैलाश के साथ होडल निवासी लल्लू उर्फ ललित, सतीश, राधे उर्फ राजेश उर्फ पतरा, अनिल, सुरेश, पवन, सूखा, कैलाश, यशपाल उर्फ गुलशन व मंजीत ने मारपीट की और गंभीर रूप से घायल कर दिया। शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। उसके बाद आरोपी ललित से उसके साथियों ने पांच लाख रुपये का लालच देकर कहा कि तू अपने पैर में गोली मरवा ले और पीड़ित राहुल व उसके साथियों के खिलाफ झूठा मामला दर्ज करा दे। जिससे पुराने मामले का समझौता हो जाएगा। ललित ने अपने साथियों की बात मान ली। अगस्त 2020 में साथियों ने पहले ललित को शराब पिलाई और उसके पैर में गोली मारकर पीड़ित राहुल व उसके साथी कैलाश, महेश, सुरेंद्र व मोहित के खिलाफ 307 का मामला दर्ज करा दिया।
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि अक्तूबर 2020 में नया नंगला निवासी गिर्राज ने मारपीट का मामला होडल थाने में दर्ज कराया, जिसमें अनिल व सतीश आरोपी पाए गए। उन्हें गत 17 अक्तूबर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर तीन दिन की रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने साथी रोहित व अन्य के साथ मिलकर मारपीट व लूटपाट वाले मामले का समझौता कराने के लिए ललित के पैर में गोली मारी और फिर झूठा मुकदमा दर्ज कराया था। 18 अक्तूबर को आरोपी ललित उर्फ लल्लू व रोहित गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान आरोपियों ने सारे मामले का खुलासा किया। पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed