फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Dine involved in kidnapping robbery on KMP Expressway

केएमपी एक्सप्रेसवे पर अपहरण, लूट में शामिल था दीनू

Sun, 26 Jul 2020 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Dine involved in kidnapping robbery on KMP Expressway
केएमपी एक्सप्रेसवे पर अपहरण, लूट में शामिल था दीनू
विज्ञापन

हथीन। बावरिया गैंग के बदमाश दिनेश उर्फ दीनू ने पुलिस रिमांड के दौरान हथीन उपमंडल में अपहरण, लूट और कुकर्म की वारदात में शामिल होने की बात कबूल की है। एविटी स्टाफ पुलिस दीनू को पांच दिन की रिमांड पर लेकर तीन दिन से पूछताछ कर रही है।

एविटी स्टाफ के इंचार्ज सुरेश कुमार भड़ाना ने दीनू, तीन जुलाई को मुठभेड़ में मारे गए बबलू बावरिया गिरोह का सदस्य है। इसी साल 27 जनवरी की रात केएमपी एक्सप्रेसवे वारदात की गई थी। एक कार को पंचर कर उसमें सवार तीन लोगों का तमंचे के बल पर अपहरण कर मंडकौला के पास तालाब पर ले जाया गया था। मथुरा जिले के रहने वाले एक युवक से सात हजार रुपये व मोबाइल और ड्राइवर से मोबाइल व पांच सौ रुपये लूटे गए थे। दोनों के साथ कार में सफर कर रहे नाबालिग के साथ कुकर्म किया गया था। इस मामले में हथीन थाने में अपहरण, लूट और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज है। हाल में गिरफ्तार दीनू ने पुलिस पूछताछ में उक्त वारदात में शामिल होना कबूल किया है। सुरेश भड़ाना ने बताया कि पलवल सदर क्षेत्र में हुई लूट में भी उक्त आरोपी शामिल रहा है। रिमांड का समय खत्म होने से पहले आरोपी से अन्य वारदात के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। हथीन सहित पलवल जिले की वारदात में दीनू के साथ कौन-कौन लोग शामिल थे, उनके बारे में भी पता लगाया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी दीनू को अन्य जिलों की पुलिस के अलावा उत्तर प्रदेश की एसटीएफ भी प्रोडक्शन वारंट पर लेने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed