फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Dhaba worker shot dead for not feeding food for free

फ्री में खाना नहीं खिलाने पर ढाबा कर्मचारी की गोली मारकर हत्या

Sun, 20 Jun 2021 11:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Dhaba worker shot dead for not feeding food for free
पलवल में वह ढाबा जहां फ्री खाना खाने के चक्कर में कारीगर अमित को मारी गई गोली - फोटो : Palwal
पलवल। फ्री में खाना नहीं खिलाने पर कुछ युवकों ने शनिवार रात ढाबा पर खाना बनाने वाले व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने रविवार सुबह पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। आरोप है कि हमलावर गुल्लक से 10 हजार रुपये भी ले गए। पुलिस ने तीन नामजद सहित चार आरोपियों के खिलाफ हत्या, रंगदारी मांगने व लूटपाट के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। रविवार देर शाम तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा था।
विज्ञापन

कैंप थाना इलाका में दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर पवन नाम से ढाबा है। इस पर मेरठ निवासी अमित खाना बनाने का काम करता था, उसी के साथ उसकी बुआ का बेटा मोहित भी काम करता है। पुलिस के मुताबिक रात करीब एक बजे बाइक पर तीन-चार युवक ढाबे पर आए और अमित से कहा कि उन्हें खाना दे वो भी फ्री में। इंकार करने पर उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। इस बात को लेकर बाइक सवार युवक झगड़ा करने लगे। इसी बीच एक ने देशी पिस्तौल से अमित के पेट में मार दी। इससे ढाबे पर अफरा तफरी मच गई और आरोपी मौके से फरार हो गए। लहूलुहान हालत में अमित को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसका दम टूट गया। वारदात की सूचना मिलने के बाद कैंप थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद ढाबे के अन्य कर्मचारियों तथा आसपास के लोगों से वारदात के बारे में जानकारी ली और आरोपियों की तलाश शुरू करवाई। उधर, अमित के शव को पलवल के सरकारी अस्पताल में शवगृह में रखवा दिया। पुलिस की मौजूदगी में रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में आरोपियों की पहचान पलवल कानूनगो मोहल्ला निवासी श्याम, सुशांत, गोरिल्ला मोहल्ला निवासी कलुआ के तौर पर की गई। जबकि एक आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। मोहित के बयान पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत का कहना है कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। ढाबा संचालक पवन का आरोप है कि हमलावरों ने दो दिन पहले उससे 50 हजार रुपये रंगदारी मांगी थी तथा रविवार तक नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed