फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Development works are being done without any discrimination

बिना किसी भेदभाव के करवाए जा रहे हैं विकास कार्य : कृष्णपाल गुर्जर

Mon, 28 Feb 2022 11:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Development works are being done without any discrimination
होडल। केंद्रीय बिजली एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सोमवार को होडल विधानसभा क्षेत्र के गांव सीहा में 27 लाख रुपये की लागत से बने पशु चिकित्सालय का उद्घाटन किया। इसके उपरांत सीहा से दिघोट तक 3 करोड़, 58 लाख रुपये की लागत से चार किलोमीटर लंबी बनने वाली सड़क का शिलान्यास भी किया। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने गांव के बरौठा मंदिर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में बिना किसी भेदभाव के समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए महिला कॉलेज बनाए गए है। किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध करवाने को रजवाहों में पानी छोड़ा गया है। शहरों की तर्ज पर गांवों में भी 24 घंटे बिजली देने के लिए बिजली विभाग द्वारा तेज गति से कार्य किया जा रहा है। सरकार की योजना के अनुसार अब गांवों में भी 24 घंटे बिजली की सप्लाई की जाएगी।
विज्ञापन

गुर्जर ने कहा कि एक गांव को दूसरे गांव से जोड़ने के लिए सड़क बनाने तथा गांवों में गलियों को पक्का कराने का कार्य किया गया है। पलवल शहर में एलिवेटिड पुल का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। मार्च महीने में एलिवेटिड पुल का एक साइड का कार्य पूर्ण होने पर आवागमन शुरू हो जाएगा। यातायात को सुगम बनाने के लिए रेलवे ओवरब्रिज बनाए जा रहे है। फरीदाबाद व पलवल को जेवर एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए हाईवे का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की शाख को बढ़ाया है, जिससे कि अब हमारे देश ने दुनिया में एक अनूठी छाप बनाई है। योग के मामले में हमारे देश को योग गुरु की उपाधि मिली है। यह सब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से संभव हो पाया है। उन्होंने पूरे देश में सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास की नीति से विकास कार्य कराए हैं। उन्होंने बताया कि अब दिल्ली से मुंबई जाना आसान हो जाएगा, क्योंकि आगामी कुछ महीनों में दिल्ली बड़ोदरा हाईवे बनकर तैयार हो जाएगा। यह हाईवे फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से होकर निकल रहा है, जिससे कि लोकसभा के लोगों को मुंबई जाने में ज्यादा परेशानी नहीं आएगी। उन्होंने ग्रामवासियों द्वारा रखी गई मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया, जिनमें शामिल मंदिर के परिक्रमा मार्ग को पक्का करवाने तथा मंदिर के रास्ते में सोलर लाइट लगवाने की मांगों को जल्द पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एसडीएम होडल वकील अहमद, डीएसपी होडल सज्जन सिंह, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता जोगेंद्र हुड्डा, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता नरेंद्र, भाजपा जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, जिला पार्षद गिरधारी, पूर्व सरपंच राजपाल, राजवीर सिंह, चेतन उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed