फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Development work should be completed expeditiously in Prithla assembly constituency: Nayanpal Rawat

पृथला विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से पूरे किए जाएं : नयनपाल रावत

Mon, 14 Jun 2021 07:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Development work should be completed expeditiously in Prithla assembly constituency: Nayanpal Rawat
पलवल। हरियाणा भंडारण निगम के चेयरमैन एवं पृथला विधानसभा क्षेत्र से विधायक नयनपाल रावत ने कहा कि हरियाणा सरकार लोगों की भलाई के लिए नई-नई योजनाएं क्रियान्वित कर रही है। इसके साथ ही प्रदेश सरकार अंतिम पंक्ति तक खड़े व्यक्ति तक सभी सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पित है। जिला प्रशासन पलवल के सभी विभागों के अधिकारी पृथला विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विकास कार्यों व योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक समयबद्ध पहुंचाना सुनिश्चित करें, तेजी से काम पूरा करें। ताकि लोगों को कोई परेशानी न रहे।
विज्ञापन

नयनपाल रावत सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ पृथला विधानसभा क्षेत्र के जो गांव पलवल जिले में आते हैं, में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नगर परिषद पलवल एरिया में उनके विधानसभा क्षेत्र के चार गांव आलापुर, फिरोजपुर, फजलपुर और अगवानपुर आते हैं। इन सभी गांवों में पेयजल, सीवर, सड़क, गली व नालियों संबंधी कार्य चल रहे हैं। इन सभी कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
विज्ञापन

इन गांवों में स्ट्रीट लाइट की भी व्यवस्था की जाए। सभी विकास कार्यों के एस्टीमेट बनाकर सरकार के पास अप्रूवल के लिए भेजे जाएं। इसी प्रकार उन्होंने अन्य गांवों में गांव से गांव तक की सड़कों की स्थिति सुधारने, जोहड़ों की सफाई करवाकर उनका सौंदर्यीकरण करवाने, खेतों के 2 व 3 करम के रास्ते पक्का करवाने, खेत में टेल तक पानी पहुंचाने, संबंधित एरिया से गुजर रही ड्रेन की सफाई करवाने, मेरा गांव-जगमग गांव योजना के तहत अधिक से अधिक गांवों को शामिल कर उनमें 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, गांवों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने संबंधी विकास कार्य करवाएं जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त नरेश नरवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस समय पृथला विधानसभा क्षेत्र से संबंधित जिस भी विभाग से संबंधित विकास कार्य चल रहे हैं, उन्हें जल्द पूरा किया जाए। इस अवसर पर जिला नगर आयुक्त मोनिका गुप्ता, अतिरित उपायुक्त सतेंद्र दूहन, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित कुमार, नगराधीश अंकिता अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed