फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Dengue confirmed in three people of the same family

Palwal News: एक ही परिवार के तीन लोगों में डेंगू की पुष्टि

Wed, 25 Oct 2023 10:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Dengue confirmed in three people of the same family
25पीएएलपी16- अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़। - संवाद
विज्ञापन

25पीएएलपी17- घरों में लार्वा की जांच करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम। - संवाद
93 हुई मरीजों की संख्या, स्वास्थ्य विभाग सतर्क, 90 टीमें डोर टू डोर कर रहीं सर्वे
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले में डेंगू का प्रकोप निरंतर बढ़ रहा है। बुधवार को दंपती व उनके बेटे में डेंगू की पुष्टि होने के बाद मरीजों की संख्या 93 पहुंच गई। पिछले एक माह में मरीजों की संख्या 50 से बढ़कर 93 हुई है, जिससे स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। विभाग डेंगू संभावित क्षेत्रों में निरंतर सैंपलिंग की जा रही है। इसके अलावा अस्पताल में आने वाले बुखार से पीड़ित मरीजों में डेंगू व मलेरिया की जांच की जा रही है। मलेरिया विभाग द्वारा ठहरे हुए पानी की जांच की जा रही है। अभी तक 6,279 स्थानों पर डेंगू फैलाने वाले मच्छर का लार्वा मिला है। विभाग की 90 टीमें डोर टू डोर सर्वे अभियान चलाए हुए हैं। अभी तक 8,64,867 घरों में लार्वा की जांच की जा चुकी है। अस्पताल में डेंगू वार्ड भी स्थापित किया गया है।
मौसम के बदलाव में वायरल बुखार के मरीज निरंतर बढ़ रहे हैं। सरकारी अस्पताल के साथ निजी अस्पताल भी बुखार के मरीजों के भरे पड़े हैं। मरीजों की संख्या को बढ़ोतरी को देखते हुए स्वास्थ्य पूरी तरह से सतर्क है। अस्पताल में आने वाले मरीजों में संभावना मिलने पर डेंगू व मलेरिया की जांच की जा रही है। इसके अलावा अस्पताल में अलग से डेंगू वार्ड स्थापित किया गया, जिसमें स्पेशल स्टाफ की नियुक्ति की गई है। जिले में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, वायरल बुखार के रोगियों की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग की 90 टीमें डोर टू डोर सर्वे अभियान चलाए हुए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पानी की टंकियों, खाली बर्तनों, गमलों, हौदी व कूलरों में लार्वा की जांच की जा रही है। लार्वा मिलने पर दवाई डाली जा रही है। लापरवाही बरतने वाले लोगों को नोटिस जारी करने के साथ जुर्माना भी किया जा रहा है। इसके अलावा पंचायत व नगर परिषदों द्वारा फॉगिंग भी करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अभी डेंगू के 93 और मलेरिया के चार मामलों की पुष्टि हुई है। काफी मरीज ठीक हो चुके हैं। गंभीर मरीजों की स्थिति पर विभाग नजर बनाए हुए है। घर-घर जाकर जांच अभियान भी चलाया जा रहा है। - एनके गर्ग, जिला सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed