फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Demonstration on rising prices of petrol and diesel

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 11 Jun 2021 07:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
Demonstration on rising prices of petrol and diesel
पलवल/होडल। पेट्रोल-डीजल के दामों में हर दिन हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन पेट्रोल पंपों के बाहर किए गए। पलवल में जहां प्रदर्शन दिल्ली आगरा राजमार्ग स्थित सिंगला पेट्रोल पंप के बाहर पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल के नेतृत्व में किया गया, वहीं होडल में पूर्व विधायक उदयभान के नेतृत्व में करमन सीमा पर स्थित पेट्रोल पंप पर किया गया। इस दौरान किसी तरह का विवाद न हो इसके लिए पुलिस टीम तैनात थी।
विज्ञापन

पलवल में आयोजित प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने कहा कि आज पेट्रोल-डीजल के रेट लगातार बढ़ रहे हैं। अब भाजपा सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है, जबकि सात साल पहले भाजपाई कपड़े उतारकर थोड़ी सी महंगाई बढ़ते ही सड़कों पर बैठ जाते थे। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को चाहिए कि आज जिस तरह से महंगाई बढ़ रही है और पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं, ऐसे में फिर से कपड़े उतारकर सड़क पर बैठे। उन्होंने कहा कि सरकार न तो महंगाई पर अंकुश लगा पा रही है और न ही अब छह माह से अधिक समय बीतने के बाद भी किसानों के आंदोलन को खत्म कर पाई है। यह देश में पहला मौका है, जब किसान इतने लंबे समय से धरने पर बैठा है। भाजपा के चंद मंत्रियों व नेताओं के अलावा आज भाजपा कार्यकर्ता भी अपने आप को अपमानित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में एक साल से ज्यादा भाजपा की सरकार नहीं चलेगी और जिस दिन कांग्रेस की सरकार बनेगी, उस दिन आम व गरीब लोगों को लूटने वाले इन भाजपाइयों का ठीक से इलाज किया जाएगा। पलवल में प्रदर्शन को कांग्रेस नेता श्रीकृष्ण शर्मा, नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन अनिल गोयल, पलवल नगर सुधार न्यास के पूर्व चेयरमैन राजेश्वर गर्ग, पूर्व पार्षद कृष्ण ठाकुर और कांग्रेस नेत्री सविता चौधरी ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन

होडल में करमन सीमा पर प्रदर्शन
होडल। पूर्व विधायक उदयभान के नेतृत्व में करमन बार्डर स्थित पेट्रोल पंप पर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसियों के हाथों में बहुत हुई महंगाई की मार, अब तो जागे मोदी सरकार, पेट्रोल डीजल में लग गई आग, मोदी भाग मोदी भाग, तेल का खेल मोदी हो गया फेल जैसे विभिन्न प्रकार के स्लोगन लिखी पट्टियां थीं। विरोध प्रदर्शन में उदयसिंह सिंह सोरोत, ओमवीर, देवेश कुमार, सुनील मित्तल, योगेश, हरीशचंद गर्ग, राजेंद्र नंबरदार, पृथ्वी सिंह, बबलू, भूपेंद्र, रमेश फोजी, कुलदीप, सुनील भारद्वाज, डॉ. सुरेश मुख्य रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

असंगठित श्रमिक कांग्रेस का भी विरोध
पृथला। डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में हरियाणा असंगठित श्रमिक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राकेश तंवर के नेतृत्व मेें प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर राकेश तंवर ने सरकार पर महंगाई बढ़ाने के आरोप लगाते हुए इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार ने यदि महंगाई पर अंकुश नहीं लगाया तो देशभर में इससे भी बड़े आंदोलन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed