फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   demand for waiving rent of shops

नगर आयुक्त से दुकानों का किराया माफ करने की मांग

Wed, 16 Sep 2020 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
demand for waiving rent of shops
नगर आयुक्त मोनिका गुप्ता के समक्ष समस्याएं रखते व्यापारी। - फोटो : Palwal
नगर आयुक्त से दुकानों का किराया माफ करने की मांग
विज्ञापन

पलवल। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल की जिला और शहरी इकाई के प्रतिनिधि मंडल ने पलवल नगर आयुक्त मोनिका गुप्ता से मुलाकात कर उनको व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण गर्ग के नेतृत्व में व्यापारियों ने मांग की है कि नगर परिषद की दुकानों का किराया 15 मार्च से 15 मई तक माफ किया जाए। वहीं जिन दुकानदारों से किराया लिया गया है, उनको अगले महीनों में समायोजित किया जाए। इसके अलावा 20 साल पुराने परिषद के किरायदारों को कलेक्टर रेट पर मालिकाना हक देने की अपील की गई। इस पर मोनिका गुप्ता ने व्यापार मंडल की मांग को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने और नगर परिषद द्वारा कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष बलराम गुप्ता, शहरी अध्यक्ष विनोद जैन, नगर परिषद के पार्षद मोहित गोयल, व्यापार मंडल पलवल के उपाध्यक्ष दिनेश वर्मा, नीरज मंगला, कोषाध्यक्ष सतीश सिंगला और संगठन सचिव यशपाल गोयल मुख्य रूप से शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed