फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Demand for arrest of accused of attempt to murder Dalit youth

दलित युवक की हत्या के प्रयास के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Fri, 09 Jul 2021 05:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 05:51 PM IST
विज्ञापन
Demand for arrest of accused of attempt to murder Dalit youth
पलवल। एक दलित युवक का करीब आठ माह पहले अपहरण कर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में ले जाकर मारपीट कर घायल करने के मामले में पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। इसको लेकर नाराज भीम सेना ने शुक्रवार को ताऊ देवीलाल टाउन पार्क से जिला सचिवालय तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पीड़ित युवक व उसके परिजनों को न्याय दिलाने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। इसके बाद जिला उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया गया। इस दौरान दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर जाम भी लग गया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक को दिए गए ज्ञापन में पलवल निवासी शिक्षिका सुमित्रा ने बताया कि उसका पुत्र देवेश 12वीं में पढ़ता है। उसके बेटे की दोस्ती विकास नामक युवक के साथ थी। 26 सितंबर, 2020 को उसका बेटा घर से स्कूल गया था, लेकिन विकास के घर पहुंच गया। विकास ने उसे कहा कि उसे बुलंदशहर में अपने मामा के घर किसी काम से जाना है। उसने कहा कि वह इस बारे में उसकी मां को बता दे। विकास की मां ने देवेश की मां बनकर उसकी शिक्षिका को फोन कर दिया। दोनों बाइक से केजीपी के रास्ते चल दिए। दोपहर करीब 3 बजे देवेश की मां के पास विकास का फोन आया कि देवेश का एक्सीडेंट हो गया है और उसे अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि वह गंभीर रूप से घायल था।
विज्ञापन

परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसका एक्सीडेंट नहीं हुआ है बल्कि उसके बेटे के साथ मारपीट कर उसकी हत्या करने की कोशिश की गई है। हत्या करने की कोशिश उसके दोस्त विकास ने की है क्योंकि जिस बाइक पर दोनों गए थे, अगर उसका एक्सीडेंट होता तो दोनों को चोट लगती। लेकिन चोट सिर्फ उसके बेटे हो की लगी है। शिकायत पलवल शहर थाने की पुलिस चौकी भवन कुंड में दी गई, लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी। उसी दिन से उसका बेटे कोमा में पड़ा हुआ था, जब वह ठीक हुआ तो बताया कि उसका एक्सीडेंट नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडिुत ने डीएसपी यशपाल खटाना पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने आरोपियों से समझौता करने का दबाव बनाया। पुलिस ने कई महीने बाद केस दर्ज तो कर लिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो इससे बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जिला उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक की ओर से भीम सेना व दलित समाज के लोगों को आश्वासन दिया गया कि इस मामले में उचित व निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए
जिलाधीश नरेश नरवाल ने प्रदर्शन के आह्वान के मद्देनजर संबंधित क्षेत्रों के आसपास कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए थे। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी शमशेर सिंह नेहरा को लघु सचिवालय पलवल में इमरजेंसी ड्यूटी व तहसीलदार रोहताश को केजीपी-केएमपी जंक्शन पर धरना स्थल के पास, नायब तहसीलदार अशोक को ताऊ देवी लाल पार्क पलवल व ताऊ देवीलाल पार्क से लघु सचिवालय तक यातायात व्यवस्था के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed