Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Decisive movement will start from December 12 regarding the demands of the employees

कर्मचारियों की मांगों को लेकर 12 दिसंबर से शुरू होगा निर्णायक आंदोलन

Wed, 01 Dec 2021 12:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:02 PM IST
विज्ञापन
Decisive movement will start from December 12 regarding the demands of the employees
पलवल। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा कर्मचारियों को लामबंद करके पुरानी पेंशन व छंटनी ग्रस्त कर्मियों की बहाली, ठेका कर्मियों को पक्का करने, खाली पड़े पदों को भरने व विभागों को निजीकरण की मुहिम से बचाने के लिए किसानों की तर्ज पर निर्णायक आंदोलन करेगा। निर्णायक आंदोलन की शुरुआत 12 दिसंबर को जिला मुख्यालयों पर हल्ला बोल प्रदर्शन के साथ की जाएगी। यह बात आल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट इंपलाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा ने मंगलवार को श्रद्धानंद पार्क में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में कही।
विज्ञापन

लांबा ने सभी विभागों के कर्मचारियों से बड़ी संख्या में 12 दिसंबर को हल्ला बोल प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर शामिल होने का आह्वान किया। प्रदेशाध्यक्ष लांबा ने एनपीएस रद्द कर पुरानी पेंशन बहाली, रिटायरमेंट पर मेडिकल भत्ता और मेडिकल बिलों की प्रतिपूर्ति का भुगतान करने, ठेका प्रथा समाप्त कर कच्चे कर्मियों को पक्का करने, पक्का होने तक समान काम समान व सेवा सुरक्षा प्रदान करने, 18 महीने के बकाया डीए के एरियर का भुगतान करने, जनवरी 2020 से जून 2021 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मियों की लीव इनकेशमेंट व ग्रेच्यूटी रिवाइज करने, एचआरए के स्लैब में बदलाव कर 9-18-27 करने, लिपिक को पे-मैट्रिक्स लेवल-6 में 35400 वेतन करने, राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइप लाइन योजना के तहत सरकारी विभागों को निजी हाथों में सौंपने की मुहिम को रोकने आदि मांगों को प्रमुखता से उठाया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला प्रधान राजेश शर्मा ने की और संचालन जिला सचिव योगेश शर्मा ने किया। सम्मेलन में जितेंद्र तेवतिया, देवी सिंह सहेजवाल, रमेश चंद्र डागर, राज कुमार डागर, हरकेश सौरोत, अनिल कुमार, सरजीत सिंह, थान सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed