{"_id":"612681b88ebc3e79cd0c0670","slug":"death-palwal-news-noi601024860","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होडल। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव औरंगाबाद में एक झोलाछाप डॉक्टर द्वारा बुखार होने पर इंजेक्शन लगाने से एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ थाना मुंडकटी पुलिस को शिकायत दी है। घटना सोमवार सुबह की बताई गई है। कार्यवाहक थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव औरंगाबाद निवासी कन्हैया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 अगस्त को उसके 25 वर्षीय भाई जोगेंद्र को बुखार आ गया। जिसका इलाज कराने वह उनके गांव में डॉक्टर अजय के पास ले गया। जहां डॉक्टर ने उसे इंजेक्शन लगा दिया। पीड़ित ने बताया कि इंजेक्शन लगने के बाद उसकी तबियत अचानक खराब हो गई। जिसे पलवल के सरकारी अस्पताल ले गए। जहां उसकी खराब हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे नलहड़ के मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच शुरू की जाएगी ।
फोटो 25पीएएलपी- 13 में है।
कैप्शन: मृतक जोगेंद्र का फाइल फोटो
विज्ञापन
फोटो 25पीएएलपी- 13 में है।
कैप्शन: मृतक जोगेंद्र का फाइल फोटो