फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Death of three youths returning home after doing duty from the company, accident on Prithla flyover, the driver hit the bike

कंपनी से ड्यूटी कर घर लौट रहे तीन युवकों की मौत, पृथला फ्लाईओवर पर हादसा, वाहन चालक ने बाइक को मारी टक्कर

Sat, 23 Apr 2022 10:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Death of three youths returning home after doing duty from the company, accident on Prithla flyover, the driver hit the bike
अस्पताल में कार्रवाई के दौरान मौजूद पुलिस व परिजन। - फोटो : Palwal
पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पृथला फ्लाईओवर पर शुक्रवार रात को कंपनी से लौट रहे तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि एक युवक की मौके पर ही मौत गई, जबकि दो ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। इनकी पहचान गांव कुशक निवासी नीरज (26), गांव अतरचटा निवासी दर्शन (29) और प्रीतम (23) के रूप में हुई। तीनों युवक बाइक पर सवार थे। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने नीरज के पिता की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस वाहन चालक का सुराग नहीं लगा पाई थी।
विज्ञापन

गदपुरी थाना प्रभारी धर्म चंद के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 1.15 बजे उन्हें सूचना मिली कि पृथला फ्लाईओवर पर दुर्घटना हुई है, जिसमें तीन युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंच कर जांच की तो एक युवक की मौत हो चुकी थी। एंबुलेंस का इंतजार न करते हुए दोनों घायलों को सरकारी गाड़ी में बिठाकर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। तीनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया। युवकों की पहचान गांव कुशक निवासी नीरज (26), गांव अतरचटा निवासी दर्शन (29) और प्रीतम (23) के रूप में हुई।
विज्ञापन

राजू ने शनिवार को पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसका बेटा नीरज फरीदाबाद की एस्कॉर्ट्स कंपनी में नौकरी करता था। उसी के साथ गांव अतरचटा निवासी दर्शन और प्रीतम नौकरी करते थे। तीनों की शाम की शिफ्ट में ड्यूटी चल रही थी। तीनों शाम को ड्यूटी खत्म होने के बाद बाइक से पलवल लौट रहे थे। रास्ते में पृथला फ्लाईओवर पर पीछे से किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस का कहना है कि आरोपी वाहन चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में एक साथ जली दो चिताएं
शुक्रवार रात को हुए हादसे ने एक पल में तीन घरों के चिराग बुझा दिए। एक वाहन चालक की लापरवाही ने तीन घरों के कमाऊ पूतों को उनसे छीन लिया। हादसे में गांव अतरचटा में गम का माहौल है, क्योंकि हादसे में मरने वाले दर्शन और प्रीतम दोनों अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। इनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है। शनिवार को एक साथ गांव में दो नौजवानों की चिता जलने पर पूरा गांव भावुक हो गया। जानकारी के अनुसार, प्रीतम की केवल दो वर्षीय बेटी है। वह भी अपने परिवार का इकलौता बेटा था। अब इनके परिवार में कोई उत्तराधिकारी नहीं बचा। वहीं दर्शन का पांच वर्षीय बेटा और छह वर्षीय बेटी है। इनके अलावा गांव कुशक निवासी नीरज सहित चार भाई थे। नीरज की एक चार वर्षीय बेटी है। ग्रामीणों का कहना है कि तीनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

सवारी के इंतजार में खड़े व्यक्ति को बाइक ने मारी टक्कर, मौत
पलवल। कैंप थाना क्षेत्र में सवारी के इंतजार में खड़े धर्मेंद्र को बाइक ने टक्कर मार दी। धर्मेंद्र को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई की शिकायत पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी के अनुसार, गांव बडौली निवासी इंद्राज ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह फिलहाल हरीनगर में रहता है। शुक्रवार को वह अपने चचेरे भाई धर्मेंद्र के साथ गांव रोनीजा के समीप सवारी के इंतजार में खड़ा था। तभी तेज रफ्तार बाइक ने धर्मेंद्र को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से धर्मेंद्र सड़क पर गिरकर घायल हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed