फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Death due to collision with speeding car on NH-19

Palwal News: एनएच-19 पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
Death due to collision with speeding car on NH-19
होडल। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 स्थित मीतरोल गांव के पास तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 57 वर्षीय शख्स की मौत हो गई। मुंडकटी थाना पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मीतरोल गांव निवासी बलराम ने पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि वह भाई रामधन के साथ गांव की सड़क पार कर रहे थे। इस दौरान होडल की दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने रामधन को जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और भागे हुए आरोपी की तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed