{"_id":"6a3440ec3cd7f85a82057578","slug":"deadly-illegal-cuts-on-the-nh-palwal-news-c-24-1-pal1006-125105-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: एनएच पर मौत के खुले ‘अवैध कट’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: एनएच पर मौत के खुले ‘अवैध कट’
विज्ञापन
एनएच-19 पर अव्यवस्थाओं का जाल, 45 किलोमीटर के सफर में कभी भी हो सकती है दुर्घटना
गदपुरी से करमन टोल तक अवैध कट, टूटी सर्विस लेन और अंधेरे में डूबा राजमार्ग
इस वर्ष सड़क दुर्घटना में जिले के 153 से अधिक लोगों की जा चुकी है जान
विपिन सैनी
पलवल। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर गदपुरी टोल प्लाजा से लेकर होडल स्थित करमन टोल प्लाजा तक करीब 45 किलोमीटर का हिस्सा अव्यवस्थाओं और सुरक्षा खामियों का शिकार बना हुआ है। करोड़ों रुपये की टोल वसूली के बावजूद राजमार्ग पर जगह-जगह अवैध कट, क्षतिग्रस्त सड़क, जलभराव जैसी बाधाओं से राहगीरों को दो-चार होना पड़ता है। प्रकाश की व्यवस्था नहीं होना वाहन चालकों और यात्रियों की समस्या को और बढ़ा रहा है। ऐसी स्थिति तब है जब जिले में इस वर्ष अब तक सड़क हादसों में 153 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर पृथला, बघौला, आलापुर, मित्रोल समेत कई गांवों के समीप हाईवे पर नियमों को ताक पर रखकर बनाए गए अवैध कट हादसों को खुला न्योता दे रहे हैं। तेज रफ्तार ट्रैफिक के बीच इन कटों से वाहन अनियंत्रित तरीके से मुख्य मार्ग पर आ जाते हैं, जिससे हर पल दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कई स्थानों पर पहले भी हादसे हो चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक अवैध कटों को बंद कराने में नाकाम साबित हुआ है। कई स्थानों पर सुरक्षा ग्रिल भी टूटी हुई हैं, जिसके कारण दोपहिया वाहन, पशु और पैदल यात्री सीधे हाईवे पर पहुंच जाते हैं। ऐसे में एनएच पर सफर करना लोगों के लिए लगातार जोखिम भरा होता जा रहा है।
प्रतिदिन गुजरते हैं लाखों वाहन
राष्ट्रीय राजमार्ग-19 से प्रतिदिन करीब एक लाख से अधिक वाहन गुजरते हैं। इनमें स्थानीय लोगों के अलावा वृंदावन, मथुरा और आगरा जाने वाले देशी-विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। इसके बावजूद राजमार्ग की हालत लगातार खराब होती जा रही है। कई स्थानों पर सर्विस लेन गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। बारिश के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। इससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है।
विज्ञापन
रात में होती है समस्या
चालकों का कहना है कि राजमार्ग पर अधिकतर स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें नहीं हैं, जिससे रात के समय सफर और अधिक जोखिम भरा हो जाता है। कई जगह संकेतक बोर्ड, सूचना पट्ट और सड़क मार्किंग तक गायब हैं। इसके अलावा सड़क किनारे बेतरतीब खड़े किए जाने वाले भारी वाहन भी दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन रहे हैं।
45 किलोमीटर के हिस्से में केवल एक ही फुट ओवरब्रिज
स्थानीय लोगों का कहना है कि 45 किलोमीटर के हिस्से में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर केवल पलवल शहर में ही एक फुट ओवरब्रिज है। अन्य जगहों पर ब्रिज नहीं होने के कारण लोगों को जान जोखिम में डालकर सड़क पार करनी पड़ती है।
क्षेत्रवासियों का आरोप है कि गदपुरी और करमन टोल प्लाजा पर प्रतिदिन लगभग 95 लाख से अधिक रुपये की टोल वसूली होने के बावजूद सड़क सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं की ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
जिला में साल दर साल सड़क हादसों में जान गंवाने वालों का आंकड़ा
वर्ष मौतें
2021 229
2022 242
2023 318
2024 283
2025 235
2026 153
कोट
एनएच-19 पर जहां भी अवैध कट, टूटी ग्रिल, खराब सर्विस लेन या अन्य तकनीकी खामियां हैं, उन्हें चरणबद्ध तरीके से ठीक कराया जा रहा है। सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए आवश्यक कार्यों की योजना तैयार की गई है और संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं। -धीरज, कार्यकारी अभियंता, एनएचएआई, पलवल