फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Deadly attack on young man on suspicion of giving information about sand theft from Yamuna to police

Palwal News: यमुना से रेत चोरी की सूचना पुलिस को देने के शक में युवक पर जानलेवा हमला

Wed, 27 Sep 2023 07:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 07:56 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on young man on suspicion of giving information about sand theft from Yamuna to police
- लाठी-डंडों से की पिटाई, तमंचा दिखा दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

- साढ़े सात हजार रुपये लूटने का आरोप, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। यमुना से रेत चोरी की सूचना पुलिस को देने के शक में भूमाफिया ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों से पिटाई कर सिर पर तमंचा लगा दिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने साढ़े सात हजार रुपये व दस्तावेज लूटने का भी आरोप लगाया है। चांदहट थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मारपीट व लूटपाट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। चांदहट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कैलाशचंद भड़ाना के अनुसार यूपी के जिला अलीगढ़ स्थित गांव झुप्पा निवासी विरेंद्र ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह बाइक पर पलवल के गांव सुल्तानपुर में अपने दोस्त दिनेश से मिलने आया था। उसे दिनेश सुल्तानपुर मोड़ पर मिल गया तो दोनों वहां खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। उसी दौरान तीन बाइकों से आधा दर्जन लोग आए और आते ही उन्होंने उस पर हमला कर दिया। हमलावरों के हाथों में देसी हथियार व लाठी-डंडे थे, जिनसे उसे पीटना शुरू कर दिया। आरोपी पीटते हुए कह रहे थे कि यह पुलिस की मुखबिरी करके रेती के ट्रैक्टरों को पकड़वाता है, इसको आज मजा चखाते हैं। दो व्यक्तियों ने उसे पकड़ लिया और दो व्यक्तियों ने हाथों में लिया देसी कट्टा एक ने कनपटी पर व दूसरे ने छाती पर लगाकर उसकी जेब से साढ़े सात हजार रुपए, बाइक की आरसी व आधार कार्ड लूट लिया। उसके साथी दिनेश ने जैसे-तैसे उसे आरोपियों से बचाया। आरोपी जाते हुए जान से मारने की धमकी देकर गए हैं। उन्हें आरोपियों के बारे में पता चला है कि लूटपाट व मारपीट करने वालों में सुल्तानपुर निवासी जयराम, जयदेव, धनराज, केशराज व तेजी उर्फ राहुल शामिल थे, जिनमें से जयराज व धनराज के हाथों में देशी कट्टा थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed