{"_id":"6783f0cd78eb4b6f260cf6b2","slug":"deadly-attack-on-law-student-with-needle-kidney-had-to-be-removed-palwal-news-c-1-1-noi1188-2514412-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: लॉ के छात्र पर सुए से जानलेवा हमला, निकालनी पड़ी किडनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: लॉ के छात्र पर सुए से जानलेवा हमला, निकालनी पड़ी किडनी
विज्ञापन
लाॅ छात्र के फोन पर था प्रेमिका के फोटो होने का शक, पलवल का है आरोपी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने रविवार को लॉ के छात्र पर जानलेवा हमला करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वो भी बीए-एलएलबी का छात्र है। जबकि अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी ने प्रेमिका की फोटो घायल छात्र के फोन पर होने के शक में हमला कराया था। वहीं शनिवार देर रात घायल छात्र को होश आ गया है। हालांकि अभी भी आईसीयू में इलाज चल रहा है।
नोएडा के एशियन लॉ कॉलेज में पढ़ने वाले कनव नेगी शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी कॉलेज में परीक्षा देने आए थे। तभी परीक्षा केंद्र के बाहर 5 युवकों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। बर्फ तोड़ने में काम आने वाले सुए से कनव पर कई बार वार किए गए। जिसमें उनकी एक किडनी क्षतिग्रस्त हो गई और उसे निकालना पड़ा। वहीं कुछ अन्य अंग को भी नुकसान पहुंचा है। कनव की हालत में सुधार है। शनिवार रात होश आ गया है, लेकिन अभी कनव आईसीयू में भर्ती है। वहीं नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने हमले के आरोप में मुख्य आरोपी भगत सिंह निवासी पृथला पलवल हरियाणा को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी भी कनव के कॉलेज में पढ़ता है। वो बीए-एलएलबी प्रथम वर्ष का छात्र है। आरोप है कि आरोपी को शक था कि उसकी प्रेमिका के कुछ फोटो घायल छात्र के पास है। इसी शक में पिछले कई दिन से आरोपी पीड़ित को धमकी दे रहा था।