फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Cross FIR in toll plaza vandalism case, one arrested

Palwal News: टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ मामले में क्रॉस एफआईआर, एक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Cross FIR in toll plaza vandalism case, one arrested
-पहले पक्ष ने चार नामजद समेत 24 के खिलाफ कराई है एफआईआर
विज्ञापन

-दूसरे पक्ष ने तीन नामजद व अज्ञात लोगों पर दर्ज कराया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। फरीदाबाद से दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे को जोड़ने वाले एक्सप्रेस वे पर खेड़ली जीता गांव के निकट स्थित टोल प्लाजा पर हुई तोड़फोड़ एवं मारपीट के मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पहले पक्ष ने जहां चार नामजद सहित 24 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है तो दूसरे पक्ष ने तीन नामजद एवं उसके अज्ञात साथियों के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। पुलिस ने एक पक्ष के रीबड़ निवासी सहीराम को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसको जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
जांच अधिकारी ने बताया कि इस मामले में टोल प्लाजा के मैनेजर कृष्ण कुमार चौधरी ने केस दर्ज कराया है कि 19 अप्रैल को सुबह साढ़े आठ बजे कार में सवार लोग आए। यह लोग टोल नही देना चाहते थे। इस पर कर्मचारियों ने टोल मांगा। इस पर आरोपियों ने फोन करके 20 से अधिक लोगों को बुला लिया। इस पर दो बाइकों, एक थार ब्रिज में लोग आए। इन लोगों के पास दुनाली बंदूक भी थी।आरोपियों के पास आयरन रॉड,सरिया भी थे। लाठी ,डण्डे भी थे। इन लोगों ने टोल कर्मचारियों से मारपीट की । तोड़फोड़ की और कर्मचारियों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। इस घटना से टोल प्रबन्धन का आठ से दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

इस मामले में मैनेजर ने भगत सिंह ,उसके पिता सहीराम दोनों निवासी रीबड़, प्रिंस निवासी खेड़ा खलीलपुर एवं कारे नम्बरदार निवासी जीता खेड़ली एवं 20 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं दूसरी ओर, दूसरे पक्ष ने भी हथीन थाना में केस दर्ज कराया है। जांच अधिकारी ने बताया कि रीबड़ निवासी सहीराम के बयान पर कृष्ण ,बजरंगी ,रब्बी एवं अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। सहीराम ने आरोप लगाया कि उन्होंने कैली, जिला फरीदाबाद से ही टोल का मैसेज भिजवाया था। इसके बावजूद उन्हें टोल प्लाजा वालों ने निकलने नही दिया। विरोध करने पर मारपीट की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक पक्ष के रीबड़ निवासी सहीराम को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। यहां से उसे जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed