{"_id":"57b441394f1c1ba2506eb827","slug":"villagers-accused-delivered-verbally-attacked-the-police-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला बोलकर आरोपी को छुड़ाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला बोलकर आरोपी को छुड़ाया
अमर उजाला ब्ययूराो
Updated Wed, 17 Aug 2016 04:24 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंड़ के गांव मंगोरका में गैंगरेप के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर आरोपियों ने हमला बोलते हुए पथराव कर दिया। पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को पकड लिया था लेकिन ग्रामीणों ने उसे भी पुलिस की हिरासत से छुड़ा लिया।
विज्ञापन
एसएचओ दीपचंद के अनुसार गांव मंगोरका निवासी राहुल गैंगरेप के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहा है। आरोपी के गांव में होने की सूचना पर मंगलवार को एएसआई राजपाल की अगुवाई में पुलिस टीम राहुल को गिरफ्तार करने गांव में गई। पुलिस टीम ने राहुल को मौके पर ही धर दबोचा, परंतु आरोपी राहुल के परिजनों ने एकाएक पुलिस टीम पर हमला बोल दिया व पथराव भी किया।
विज्ञापन
एसएचओ का कहना है कि परिजनों व ग्रामीणें ने पुलिस टीम से राहुल को छुडा लिया। इस मामले में हथीन थाना पुलिस ने आरोपी राहुल, उसके भाई तवादुल, राहुल की पत्नी करीमन, तवादुल की पत्नी, राहु़ल के पिता ईदरीस, उसकी मां अख्तरी, चाचा इलियास एवं ईसराइल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन