फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Uttar Pradesh police investigating encounter case: IG

उत्तर प्रदेश पुलिस कर रही मुठभेड़ मामले की जांच : आईजी

Wed, 17 May 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 17 May 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
 Uttar Pradesh police investigating encounter case: IG
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के कोसी क्षेत्र में बठैन गेट पर हुई पुलिस व बदमाशों की मुठभेड़ में भले ही पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी हो लेकिन पुलिस अभी इस मामले के सारे राज खोलने से कतरा रही है। पुलिस अधिकारी अभी इस मामले को उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा जांच किए जाने की बात कहकर टाल रहे हैं। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इस बात का खुलासा अवश्य किया है कि जिन बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई है, वह किसी की हत्या करने के इरादे से उत्तर प्रदेश की कोसीकलां की सीमा में जा रहे थे। लेकिन कैंप थाना प्रभारी विश्व गौरव ने जानकारी मिलने के बाद उनकी इस साजिश को नाकाम कर दिया। 

विज्ञापन


इस मामले को लेकर बुधवार को हुई प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस महानिरीक्षक हरदीप सिंह दून ने जिला पुलिस अधीक्षक सुलोचना गजराज, कैंप थाना प्रभारी विश्व गौरव, सीआईए प्रभारी नानक चंद व सहायक उपनिरीक्षक अजीत सिंह व उनकी टीम की प्रशंसा करते हुए टीम को सम्मानित करने की बात कही। दून ने बताया कि फरार इनामी बदमाश जग्गा उर्फ जगदीश और मुठभेड़ में मारा गया बदमाश सुधीर पिछले दो-तीन साल से लूट, डकैती व फिरौती मांगने का काम कर रहे थे।
विज्ञापन


इनके ऊपर थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं तथा जग्गा के ऊपर फरीदाबाद पुलिस द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया हुआ है।  इन बदमाशों में से एक को मार गिराना और एक को गिरफ्तार करना एक बड़ी सफलता है। इससे जहां और बदमाशों में पुलिस का खौफ बढ़ेगा, वहीं आम लोगों में भी पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस आपराधिक गतिविधियों को समाप्त कर बदमाशों को जेलों के अंदर डालने में जुटी हुई है। इस प्रयास को पूरा करने में पुलिस कप्तान सुलोचना गजराज ने पूरे प्रयास किए हुए हैं तथा उनकी टीम भी पूरी मेहनत कर रही है। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि वे भी अपराधियों के बारे में पुलिस को सूचना दिया करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में भी गहनता से जांच की जा रही है। अभी मामला उत्तर प्रदेश पुलिस के हाथों में है और वहां की पुलिस जांच कर रही है। उनकी जांच के बाद ही आगे यहां कुछ बताया जा सकेगा, फिलहाल इन बदमाशाें के खिलाफ कहां क्या मामले दर्ज हैं, उसकी जांच की जा रही है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुलोचना गजराज व डीएसपी मौजीराम भी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed