फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   two arrested in teasing

छात्राओं से छेड़छाड़ में दो गिरफ्तार

Sun, 19 Jun 2016 04:17 PM IST
palwal
palwal Updated Sun, 19 Jun 2016 04:17 PM IST
विज्ञापन
two arrested in teasing
छात्राओं से छेड़छाड़ व मारपीट के हाई प्रोफाइल मामले में महिला थाना पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, लेकिन बीजेपी के मंडल अध्यक्ष के भतीजे व एक अन्य आरोपी पलवल। को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई।
विज्ञापन


दिलचस्प बात यह है कि एक आरोपी के पिता को पनाह देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वहीं शनिवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महिला थाने पर प्रदर्शन किया और डीएसपी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


महिला थाना पुलिस के अनुसार, पुलिस ने शुक्रवार शाम को छेड़छाड़ के आरोपी मन्नू उर्फ मनेंद्र तथा दूसरे आरोपी मनीष के पिता सुरेंद्र को गिरफ्तार किया। सुरेंद्र को आरोपी मनीष को पनाह देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। सुरेंद्र व मनेंद्र को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार को ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में दो बहनों ने मंत्री करण देव कंबोज के समक्ष दीघोट गांव के युवक लोकेश व उसके साथियों की शिकायत की थी। छात्राओं का आरोप था कि आरोपी बीजेपी के मंडल अध्यक्ष का भतीजा है। छात्राओं ने कहा कि उन्होंने 9 जून को शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज 15 जून को तब किया, जबकि उन्हें यह आभास हो गया कि ग्रीवेंस कमेटी में शिकायत होगी। छात्राओं ने मंत्री की अपनी पीड़ा बताई, तो मंत्री ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी का आदेश दिया था।

आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस पर कोई दबाव नहीं है, शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-मौजी राम, डीएसपी, महिला थाना


आप नेताओं ने किया प्रदर्शन
आम आदमी पार्टी के नेताओं ने शनिवार को पार्टी के जिला संयोजक कुलदीप कौशिक की अगुवाई में महिला थाने पर प्रदर्शन किया। आप नेताओं ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि महिला थाना भ्रष्टाचार का केंद्र बन चुका है। इसके चलते यहां आम लोगों की कोई सुनवाई नहीं होती। 

, जिसके चलते महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ रहे हैं। बाद में आप नेताओं ने डीएसपी मौजीराम के माध्यम से एसपी राजेश दुग्गल को ज्ञापन सौंपा। इसमें आप नेताओं ने कहा कि यदि पांच दिन के अंदर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।


इस अवसर पर पार्टी के फरीदाबाद के नेता रणबीर चंदीला व धर्मबीर भड़ाना, रणधीर सिंह चौहान, धर्मेंद्र सिंह, विनय शर्मा, सलीम खान, बाबा सैनी, मूलचंद व कौशल ततारपुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed