{"_id":"58b56cd74f1c1bbd56832a5f","slug":"two-arrested-in-prostitution-including-law-in-the-absence-of-the-husband-was-to-offer-business","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेश्यावृत्ति में बहू सहित दो धरे पति की गैर हाजिरी में कराती थी धंधा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वेश्यावृत्ति में बहू सहित दो धरे पति की गैर हाजिरी में कराती थी धंधा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर थाना पुलिस ने बस अड्डा पुलिस चौकी अंतर्गत की जा रही वेश्यावृत्ति के आरोप में एक महिला सहित तीन लोगों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
श्याम नगर कॉलोनी निवासी श्यामवती ने शहर थाने में शिकायत दी कि उनका बेटा काफी समय से लापता है। श्यामवती का आरोप है कि बेटे की गैर हाजिरी में उनकी बहू घर में लोगों को बुलाकर वेश्यावृत्ति करती है। सोमवार को जब श्यामवती अपने घर पहुंची तो पाया कि उनकी बहू वेश्यावृत्ति में लिप्त है। यह देखते ही सास ने शहर थाना पुलिस को फोन कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
मौके पर शिकायतकर्ता की बहू व हीरापुर निवासी राहुल व ललपुरा निवासी लक्ष्मण को आपत्तिजनक स्थिति में पाया। पुलिस को देखते ही दोनों युवक भागने लगे, लेकिन कॉलोनी के लोगों की सहायता से उन्हें पकड़ लिया गया। पुलिस ने महिला सहित दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पिछले दिनों पकड़ा था सेक्स रैकेट
गौरतलब है कि पिछले दिनों भी पुलिस ने इसी तरह एक गेस्ट हाउस में चल रहे सेक्स रैकेट को पकड़ा था। इस मामले में चार महिलाओं सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।