फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   two arrest in kidnaping

छात्रा को अगवा करने के प्रयास में दो गिरफ्तार 

Wed, 25 Jan 2017 05:41 PM IST
palwal
palwal Updated Wed, 25 Jan 2017 05:41 PM IST
विज्ञापन
two arrest in kidnaping
अपहरण

प्रकाश विहार में कार सवार युवकों द्वारा कॉलेज की छात्रा को अगवा करने के मामले में महिला थाना पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कॉलोनी के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से इनको पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव घोड़ी निवासी सुरजीत व अशोक के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


महिला थाना प्रभारी सुशीला देवी ने बताया कि पीड़ित छात्रा ने शिकायत दी थी कि वह अपने परिवार के साथ प्रकाश विहार कॉलोनी में रहती है। सोमवार सुबह छात्रा घर से कॉलेज के लिए निकली थी। कॉलोनी में ही शहीद महीलाल चौक के पास एक कार खड़ी थी। कार में दो-तीन युवक पहले से ही बैठे हुए थे, जबकि एक युवक थोड़ा आगे गली में खड़ा था।
विज्ञापन


छात्रा के नजदीक पहुंचने पर युवक ने उसके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और दौड़कर कार में बैठ गया। छात्रा ने युवक का पीछा कर अपना मोबाइल वापस छीनने का प्रयास किया तो अन्य युवकों ने दूसरे साथी की मदद से छात्रा को अगवा करने का प्रयास किया। छात्रा ने शोर मचाते हुए विरोध किया। शोर सुनकर कॉलोनी के घरों में से लोग निकल आए और कार की तरफ दौड़े। लोगों को आता देख आरोपी छात्रा को छोड़कर फरार हो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed