{"_id":"5721fe0e4f1c1b1a5fa92527","slug":"truck-driver-crushed-the-bike-rider-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक ने बाइक सवार को कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक चालक ने बाइक सवार को कुचला, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Thu, 28 Apr 2016 05:42 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : file photo
सदर थाना क्षेत्र में बामनीखेड़ा-हसनपुर मार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वहीं जीआरपी ने रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात वृद्ध का शव बरामद किया है।
विज्ञापन
सदर थाने में कार्यरत एएसआई रविंद्र के अनुसार मंगलवार की शाम पलवल की श्यामनगर कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय चेतन बाइक पर किसी काम से हसनपुर जा रहा था। गांव पिगौंड के समीप एक बेकाबू ट्रक के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे चेतन की मौके पर ही मौत हो गई और ट्रक चालक वाहन सहित मौके से भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
एक अन्य मामले में जीआरपी में कार्यरत एसआई रामपाल के अनुसार बुधवार की सुबह रेल ट्रैक पर लगभग 60 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव कटी हुई अवस्था में मिला। मृतक सफेद रंग के कुर्ता-पायजामा, पैरो में काले रंग के जूते पहने हुए था। मृतक के पास से ऐसा कुछ बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी पहचान हो सके। शिनाख्त व पोस्टमार्टम के लिए शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन