{"_id":"578a6eed4f1c1b010513e643","slug":"travelling-without-tiket","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना टिकट यात्रियों से 1.38 लाख रुपये जुर्माना वसूला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना टिकट यात्रियों से 1.38 लाख रुपये जुर्माना वसूला
palwal
Updated Sat, 16 Jul 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ब्यूरो/ मथुरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों की धरपकड़ के लिए शुक्रवार की अल सुबह अंबाला कैंट पर रेलवे विभाग मजिस्ट्रेट ने छापा मारा। छापे के दौरान जीआरपी, आरपीएफ व रेलवे के टीटी की टीम ने 120 यात्रियों को काबू किया। 106 यात्रियों से 1.38 लाख रुपये का जुर्माना वसूल कर छोड़ दिया गया व 14 लोगों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
शुक्रवार को जैसे ही यात्रियों को पलवल स्टेशन पर मजिस्ट्रेट छापे की सूचना मिली। यात्रियों में बेचैनी शुरू हो गई। मजिस्ट्रेट के साथ जीआरपी, आरपीएफ व टीटी की टीम ने सुबह छह बजे से 11 बजे तक पलवल स्टेशन से चलने वाली ईएमयू (लोकल शटल) सहित इंटरसिटी एक्सप्रेस की चेकिंग की।
विज्ञापन
120 यात्रियों को बिना टिकट पकड़कर आरपीएफ एवं जीआरपी चौकी में बंद कर दिया गया। इनमें से बिना टिकट यात्रा कर रहे 106 यात्रियों से एक लाख 38 हजार 540 रुपए का जुर्माना वसूल कर उन्हें रिहा कर दिया गया। जुर्माना अदा न करने के कारण 14 यात्रियों को अंबाला जेल भेज दिया गया। आरपीएफ चौकी प्रभारी प्रहलाद कुमार के अनुसार रेलवे को शिकायतें मिल रही थी की मथुरा, कोसी, होडल व पलवल से सैकड़ों की संख्या में रोजाना यात्री बिना टिकट यात्रा करते हैं। इसके चलते शुक्रवार को मजिस्ट्रेट नितिन राय के नेतृत्व में छापेमारी की गई।
विज्ञापन