फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The woman took a violent dispute the alleged rigging

महिला के साथ कथित छेड़छाड़ विवाद ने लिया हिंसक रूप

Sun, 06 Nov 2016 05:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 06 Nov 2016 05:31 PM IST
विज्ञापन
The woman took a violent dispute the alleged rigging
परेशान महिला - फोटो : File Photo

खंड के गांव उटावड में महिला के साथ कथित तौर पर छेड़खानी के मुद्दे पर दो गुटों के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों गुटों के बीच पहले पथराव हुआ,  लाठियां चलीं तथा गोलीबारी भी हुई। झगडे़ में छह लोगों को गंभीर चोटें लगीं जिनमें से दो लोगों को दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक नवंबर को एक विवाहिता के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। इस पर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया परंतु दोनों गुटों के बीच तनाव बन गया। इसी तनाव के बीच शुक्रवार को दोनों गुटों में टकराव हो गया पहले पथराव हुआ उसके बाद लाठियां चलीं तथा गोलियां भी चलाई गईं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। 
विज्ञापन


इस संघर्ष में दोनों गुटों के छह लोग घायल हो गए हैं। गोली किसी भी व्यक्ति को नहीं लगी परंतु लाठियों के वार से सलीम की रीढ़ की हड्डी टूट गई तथा रमजान के सिर में गहरी चोटें आईं हैं। दोनों को गंभीर अवस्था में दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया है। एसएचओ आनंद कुमार ने बताया कि घायलों के बयान लेकर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed