फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The victim is sitting on the gate of the women's police station for justice

न्याय के लिए महिला थाने के गेट पर बैठी दुष्कर्म पीड़िता

Tue, 04 Apr 2017 04:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 04 Apr 2017 04:12 PM IST
विज्ञापन
The victim is sitting on the gate of the women's police station for justice
rape

जिले में एक रेप पीड़ित महिला न्याय के लिए दर-दर भटक रही है, लेकिन पीड़िता को कहीं न्याय नहीं मिल रहा है। जब उसे कहीं से भी न्याय मिलने की उम्मीद नजर नहीं आई तो सोमवार से वह महिला थाने के गेट पर धरने पर बैठ गई । 

विज्ञापन


पीड़ित महिला का कहना है कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह थाने के गेट पर ही आत्मदाह कर लेगी। आपको बता दें कि जिले के एक गांव में 15 मार्च को एक महिला खेतों पर काम करने के लिए गई थी। उस समय गांव के ही सुरेश नामक युवक ने महिला के अकेली होने का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


महिला शोर न मचा पाए इसलिए आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा डाल दिया था। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर वह फरार हो गया। महिला ने बताया कि जब वह आरोपी के घर शिकायत लेकर गई थी तो आरोपी के परिजनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि अगर कहीं पर शिकायत की तो तुझे और तेरे परिवार को जान से मार देंगे। पीड़ित महिला ने बताया कि उसने घर आकर घटना के बारे में अपने पति को बताया और वह उसे लेकर  महिला थाने में आया और आरोपी के खिलाफ शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का मेडिकल चेकअप कराया गया और कोर्ट में 164 बयान कराकर आरोपी के खिलाफ और उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है जबकि आरोपी और उसके परिजन गांव में खुलेआम घूम रहे हैं। पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी और उसके परिजन उसे और उसके परिवार को बार-बार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं साथ ही राजीनामे का दबाव बना रहे हैं। 


 इस बारे में पुलिस के उच्च अधिकारियों को बताया गया लेकिन उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।  पुलिस भी उसको राजीनामा करने की बात कह रही है।  वहीं इस बारे में जिला पुलिस अधीक्षक सुलोचना गजराज का कहना है कि इस मामले में जांच कराई जा रही है नियमानुसार जो सच सामने आएगा उसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed