{"_id":"577e32d04f1c1b6e697fc390","slug":"the-thief-took-two-tons-of-rebars-legislator-plot","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के प्लॉट से दो टन सरिया ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधायक के प्लॉट से दो टन सरिया ले गए चोर
अमर उजाला ब्ययूराो
Updated Thu, 07 Jul 2016 04:15 PM IST
विज्ञापन
चाोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर थाना क्षेत्र में चोरों ने हथीन के विधायक केहर सिंह रावत के प्लॉट से दो टन सरिया चोरी कर लिया। इसके अलावा चोर अलग-अलग स्थानों से तीन बाइकों पर भी हाथ साफ कर गए। वहीं सदर थाना पुलिस ने चोरी का प्रयास कर रहे दो लोगों को दबोचा है।
विज्ञापन
हथीन के इनेलो विधायक केहर सिंह रावत के पुत्र हेमंत रावत ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी है कि सेक्टर-12 में उनका प्लॉट है, जहां पर निर्माण कार्य चल रहा है। मंगलवार की रात को 8-10 अज्ञात चोर दो टन लोहे के सरियों को चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
इसी प्रकार चोरों ने कैंप थाना क्षेत्र से गांव पेलक निवासी हरिचंद की बाइक को सब्जी मंडी से, गांव सदरपुर निवासी लखनसिंह की बाइक को विशाल नर्सिंग होम के समीप व गांव फुलवाड़ी निवासी इंदराज की बाइक को सांवल बिहार से चोरी कर लिया। वहीं गांव औरंगाबाद निवासी जगदीश ने सदर थाने में शिकायत दी है कि गांव में उनकी जूस की दुकान है।
विज्ञापन
पांच जुलाई को गांव निवासी जीतू उर्फ जहरीला व मनीष उनकी दुकान के आगे लगे टीन शेड को तोड़कर चोरी करने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने दोनों चोरों को मौके पर पकड़ लिया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
....