{"_id":"5742f0164f1c1b781869127a","slug":"the-son-of-former-sarpanch-shot-in-electoral-rivalry","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में पूर्व सरपंच के बेटे को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनावी रंजिश में पूर्व सरपंच के बेटे को गोली मारी
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Mon, 23 May 2016 05:27 PM IST
विज्ञापन
shoot mark
- फोटो : amar ujala
पंचायती चुनावों की रंजिश के चलते गांव बढ़ा में एक युवक को घर के अंदर घुसकर गोली मारकर घायल कर दिया। गोली युवक के सिर के पार निकल गई है। उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस थाना सदर इंचार्ज रामकुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
रविवार की सायं पूर्व सरपंच राजबीर का बेटा दीपक घर में था कि उसके सिर में गोली मार दी। गोली लगने से दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल दीपक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया। इस बारे में थाना सदर पुलिस इंचार्ज रामकुमार ने बताया कि दीपक नामक युवक को गोली मारी गई है।
विज्ञापन
गोली मारने के बारे में अभी लिखित शिकायत नहीं दी गई है लेकिन मामले की जांच की जा रही है। गोली मारने के मामले में कुछ नाम सामने आए हैं उन्हें गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। बढ़ा गांव के पूर्व राजबीर सिंह ने बताया कि चुनावी रंजिश को लेकर उनके परिवार पर कई बार हमला हो चुका है। इस हमले की शिकायत एसपी राजेश दुग्गल से भी की जा चुकी है। एसपी ने डीएसपी अभिमन्यु लोहान को मामले की जांच करने के लिए कहा। उसके बाद भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन