फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The KMP detained on extortion

केएमपी पर अवैध वसूली करने वाला धरा गया

Tue, 10 May 2016 04:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल Updated Tue, 10 May 2016 04:17 PM IST
विज्ञापन
The KMP detained on extortion
परिजन बनकर पहुंची पुलिस ने 4 पकड़े - फोटो : अमर उजाला

कैंप थाना पुलिस ने केएमपी मार्ग (कुंडली मानेसर पलवल) पर वाहनों से अवैध वसूली करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश कर एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद लूटपाट करने वाले गिरोह का भी खुलासा हो सकता है। कैंप थाने में कार्यरत सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इलियास के अनुसार शहर के खैलकलां मोहल्ला निवासी भगवत पुत्र जीवनलाल ने शिकायत दी थी कि शनिवार को वह अपने दोस्त की कार से केएमपी मार्ग से सोहना जा रहे थे।
विज्ञापन


गांव रहराना के समीप कुछ युवक मार्ग पर पत्थर डालकर आने-जाने वाले वाहनों से अवैध वसूली कर रहे थे। उन युवकों ने उन्हें भी रोक लिया और उनसे 1500 रुपये लूटकर जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी के अनुसार भगवत ने शिकायत में बताया था कि एक युवक को आरोपी युवक भीष्म नाम से पुकार रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जब अपने सूत्रों को सक्रिय किया तो आरोपी की पहचान गांव रहराना निवासी भीष्म पुत्र सादीराम के रूप में हुई। रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को अदालत में पेश कर उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान उसके बाकी साथियों के बारे में पूछताछ की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed