फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The amount sought stripe assault

उधारी दी गई रकम मांगी तो किया हमला

Tue, 25 Oct 2016 05:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 25 Oct 2016 05:21 PM IST
विज्ञापन
The amount sought stripe assault
मुआयना करते अधिकारी - फोटो : AmarUjala

उधार दी गई रकम के तकादे पर घर पर आकर मारपीट करने व फायरिंग करने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने एक नामजद सहित 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं चांदहट थाना पुलिस ने भी सात लोगों पर घर में घुसकर हमला करने का केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


सदर थाना एसएचओ संदीप मोर के अनुसार गांव जोधपुर निवासी धर्मेंद्र ने शिकायत दी है कि उसने दो वर्ष पूर्व गांव निवासी हरकेश को 70 हजार रुपये उधार दिए थे। तकादा करने पर कई दिन से हरकेश उसे धमकी दे रहा था। आरोप है कि शनिवार को आरोपी हरकेश स्कॉर्पियो गाड़ी में अपने 10 अन्य साथियों के साथ पीड़ित के घर पहुंचा और लाठी डंडों से हमला बोल दिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की नियत से फायरिंग भी की। केस दर्ज कर पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। 
विज्ञापन


इसी प्रकार गांव लालगढ़ निवासी राहुल ने चांदहट थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि गांव निवासी देवेंद्र, बिजेंद्र, रविंद्र, रोहताश व धर्मपाल ने 16 अक्तूबर को गांव में ही उसके साथ लाठी डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में चांदहट पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed