{"_id":"5894711f4f1c1b2f3de84626","slug":"tease","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ में एक के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ में एक के खिलाफ केस दर्ज
palwal
Updated Mon, 06 Feb 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
जांच
- फोटो : demopic
महिला थाना पुलिस ने एक किशोरी से छेड़छाड़ व धमकी देने के मामले में एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपी ने तीन माह पूर्व भी वारदात की थी, लेकिन लोक लाज के चलते पुलिस से शिकायत नहीं की थी। एएसआई अनिता के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 वर्षीय किशोरी ने शिकायत दर्ज कराई है कि 24 नवंबर, 2016 को घर से किसी काम से जा रही थी तो उसी के ही गांव निवासी बाली ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई, लेकिन इज्जत के डर से परिजनों ने किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं दी।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी ने 14 जनवरी को उसके साथ फिर से छेड़छाड़ की। उसके बाद से ही उसकी हरकतें जारी रहीं। आरोपी की हरकतों से तंग आकर परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन