फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   tatlu gang

टटलू गिरोह ने गुजरात के व्यापारी से ठगे पांच लाख

Fri, 02 Sep 2016 04:14 PM IST
palwal
palwal Updated Fri, 02 Sep 2016 04:14 PM IST
विज्ञापन
tatlu gang
- फोटो : अमर उजाला

 टटलू गिरोह के सदस्यों ने सोने की ईंट देने के नाम पर गुजरात के व्यापारी से पांच लाख रुपये ठग लिए। व्यापारी ने मामले की सूचना हसनपुर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने टटलू गिरोह के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


गुजरात निवासी जिगनेश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसके मोबाइल पर किसी व्यक्ति का फोन आया कि खेतों में खुदाई के दौरान सोने के बिस्कुट व ईंट निकली हैं, जिन्हें वह सस्ते दामों में बेचना चाहते हैं। उसने बताया कि उन्होंने उसे कई बार फोन किए। टटलू गिरोह के सदस्यों व व्यापारी के बीच पांच लाख रुपये में सौदा तय हुआ। 
विज्ञापन


पीड़ित उनके बताए गए स्थान गांव भिडूकी में पहुंच गया। वहां दो बाइक पर सवार चार युवक आए और उसे भिडूकी के पास नाले पर ले गए। बदमाशों ने यहां पीड़ित को चार सोने के बिस्कुट व दो ईंट थमा दी और उससे पांच लाख रुपये की नगदी ले ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी सोने के बिस्कुट व ईंट को लेकर गुजरात लौट गया। जब जिगनेश ने उनकी जांच कराई तो वह नकली निकले। जिगनेश ने हसनपुर थाने में पहुंचकर इस धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस को दी। जांच अधिकारी विनोद कुमार के अनुसार जिगनेश के बयान पर टटलू गिरोह के सदस्यों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed