फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Tantric beat stricken woman with ill-treatment

तांत्रिक ने बीमार महिला से की छेड़छाड़, विरोध पर चिमटे से पीटा

Thu, 06 Apr 2017 04:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 06 Apr 2017 04:12 PM IST
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में आज भी लोग अंधविश्वास के मकड़जाल में फंसे हुए हैं। ऐसा ही एक मामला बुधवार कोे सामने आया। एक महिला के पेट में दर्द की शिकायत होने पर घरवाले उसे डॉक्टर की बजाय तांत्रिक के पास ले गए। जहां उसने छेड़छाड़ की और विरोध करने पर चिमटे से पीट-पीटकर घायल कर दिया। अब लड़की को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार एक पीड़ित महिला के भाई ने महिला थाना पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि मंगलवार देर रात उसकी बहन के पेट में दर्द होेने लगा। इस पर वह उसे रात के करीब तीन बजे गांव कैराका निवासी एक तांत्रिक के पास ले गए। आरोप है कि तांत्रिक ने उसके परिजनों को कमरे के बाहर बैठा दिया और उसकी बहन को अकेले कमरे के अंदर ले गया।
विज्ञापन


उसके चीखने की आवाज आने पर परिजनों ने उससे कमरे की कुंडी खोलने को, लेकिन काफी देर तक तांत्रिक ने कुंडी नहीं खोली और जब खोली तो उसकी बहन जमीन पर बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी। उसकी पीट पर चिमटों के जख्म बने हुए थे। युवक अपनी मां के साथ अपनी बहन को लेकर तुरंत जिला अस्पताल पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के भाई ने पुलिस को बताया कि जब उसकी बहन को होश आया तो उसने बताया कि तांत्रिक ने उसके साथ छेड़छाड़ की और  विरोध करने पर उसे तंत्र विद्या के जरिए जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं जब वह जबरदस्ती करने लगा तो पीड़िता ने चिल्लाना शुरू कर दिया। इसके बाद तांत्रिक ने उसे चिमटों से पीटना शुरू कर दिया और वह बेहोश हो गई।


इसके बाद पीड़ित का भाई व मां उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले आए और मामले की शिकायत जिला महिला थाना पुलिस को दी।
इस संबंध में जब जिला महिला थाना प्रभारी कमला देवी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शिकायत आई है, जिसकी जांच एएसआई प्रवीण को सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही पता चल पाएगा की मामला क्या है। वैसे लड़की को कई जगह चोट लगी हुई है। इसकी एमएलआर भी पुलिस को प्राप्त हो गई है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed