{"_id":"573df5b44f1c1bd42fac6f66","slug":"steal-jwellery","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने नगदी व जेवरात उड़ाए ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने नगदी व जेवरात उड़ाए
palwal
Updated Thu, 19 May 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
बेखौफ हुए चोर
चांदहट थाना क्षेत्र के गांव सिहोल में एक मकान से चोर जेवर और हजारों की नगदी ले गए। पुलिस ने पीड़ित मकान मालिक की शिकायत पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी भीमसिंह के अनुसार गांव सिहोल निवासी उधमसिंह ने शिकायत दी है कि 15 मई को वह अपने घर से बाहर किसी काम से गए हुए थे। रात के समय मौका देख चोर उनके मकान के ताले तोड़कर जेवर और 90 हजार 500 रुपये की नगदी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन