{"_id":"571ca7864f1c1b44658b49c8","slug":"seven-year-old-girl-crushed-by-a-dumper-driver-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर चालक ने सात साल की बच्ची को कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंपर चालक ने सात साल की बच्ची को कुचला, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Sun, 24 Apr 2016 04:31 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंप थानाक्षेत्र के किठवाड़ी रेलवे पुल पर शनिवार दोपहर को बेलगाम डंपर ने स्कूल से लौट रही सात वर्षीय एक बच्ची को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने डंपर चालक को दबोच लिया। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
कैंप थानाक्षेत्र के राजीव नगर निवासी खेमचंद ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी सात वर्षीय पुत्री नैंसी समीप के ही सेंट सीआर स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ती थी। शनिवार की दोपहर को वह छुट्टी के बाद पैदल ही घर लौट रही थी। किठवाड़ी रेलवे पुल को क्रॉस करने के बाद वह घर आने के लिए सड़क पार कर रही थी कि बेलगाम डंपर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
दुर्घटना होते ही मौके पर लोग एकत्र हो गए व डंपर को घेर लिया। चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने उसे दबोचकर पुलिस को सौंप दिया। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी मुख्यालय मनीष सहगल, मौजी राम और कैंप थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश कुमार सहित भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर डंपर को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन