फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   salesman murder

शराब सेल्समैन को पीट-पीटकर मार डाला

Wed, 01 Mar 2017 04:55 PM IST
palwal
palwal Updated Wed, 01 Mar 2017 04:55 PM IST
विज्ञापन
salesman murder

गांव स्वामीका के शराब ठेके पर दिन-दहाडे़ 40 वर्षीय सेल्समैन की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्याकांड की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, उत्तरप्रदेश के जिला मैनपुरी तहसील भोगांव मुंशी निवासी ब्रजेश शराब ठेके पर सेल्समैन का काम करता था। मंगलवार को वह हथीन थाना के गांव स्वामीका के ठेके पर ड्यूटी पर था। इसी दौरान ठेके पर चार-पांच लोग आए और ब्रिजेश के साथ उनकी कहासुनी हो गई। 

विज्ञापन


आरोप है कि इन लोगों ने मामूली कहासुनी को लेकर ब्रिजेश की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मौके पर शराब की बोतलें भी फूटी मिली हैं। हत्याकांड की सूचना मिलते ही हथीन के डीएसपी बलवीर सिंह व एसएचओ देवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां प्रत्यक्षदर्शियों से मामले में पूछताछ भी की। एक बुजुर्ग महिला ने पुलिस अधिकारियों को बताया वह ठेके की मालिक है। डीएसपी बलवीर सिंह ने बताया कि जिन लोगों के हत्याकांड में शामिल होना बताया गया है, उनकी तलाश की जा रही है। कुछ अन्य लोगों से भी पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed