फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   arrest

भाई की मौत के बाद मांग रहा था रंगदारी, गिरफ्तार

Sun, 28 Aug 2016 04:12 PM IST
palwal
palwal Updated Sun, 28 Aug 2016 04:12 PM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : अमर उजाला

करीब एक माह पूर्व रहस्यमय परिस्थिति में हुई एक युवक की मौत के मामले में मृतक के भाई द्वारा मामले को दबाने की एवज में एक व्यक्ति से 45 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी 30 लाख रुपये वसूल चुका था व 15 लाख रुपये के लिए दबाव बना रहा था। शहर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


हथीन गेट चौकी इंचार्ज एएसआई अजीत सिंह के अनुसार गुलाब सिंह मोहल्ला दुकड़िया (पलवल) निवासी नेपाल सैनी ने दी अपनी शिकायत में कहा है कि उसके फुफेरे भाई ने उसके (नेपाल के) मोबाइल फोन से कुछ दिन पूर्व जैंदीपुरा मोहल्ला निवासी शिव नारायण को दोस्ती में फोन किया और कहा कि साथ में बैठकर शराब पीएंगे। जिस पर शिवनारायण ने कहा कि उसकी तबीयत खराब है। जिस पर उसने कहा कि दारू व दवा एक ही चीज है, तू कहे तो तुझे जहर भी पिला देेंगे।
विज्ञापन


इस कॉल की वॉइस रिकॉर्डिंग शिवनारायण के फोन में हो गई। शिवनारयण वहां पहुंच था, और शराब पी थी। लेकिन अगले दिन उसकी (शिवनारायण) की तबीयत खराब हो गई व उपचार के दौरान मौत हो गई। कुछ दिन बाद शिवनारायण के भाई मानक चंद ने उसके (शिवनारायण) के फोन को चैक किया तो नेपाल के फोन द्वारा हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानक  चंद ने नेपाल को फोन किया और कहा कि तेरे फोन से मेरे भाई को शराब पीने के लिए बुलाया गया था। इस दौरान उसे शराब में जहर पिलाया गया था जिससे शिवनारायण की मौत हुई है। मामले को दबाने की एवज में मानक चंद ने नेपाल से कहा कि उसकी पुलिस से सेटिंग हो गई है और यदि वह मामले को रफा-दफा करना चाहता है तो 50 लाख रुपये दे दे। जिसका सौदा 45 लाख रुपये में तय हो गया।


 नेपाल द्वारा मानक चंद को 20 लाख एक बार व 10 लाख एक दे भी दिए गए। लेकिन मानक चंद नेपाल से बार -बार बाकी के 15 लाख रुपयों की मांग करता रहा। जिसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित कि शिकायत के आधार पर आरोपी मानक चंद को आगरा चौक के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत मे पेश कर पैसे की रिकवरी के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed