{"_id":"57a31adc4f1c1b54762ba549","slug":"roderej-by-beating-the-bike-driver-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडरेज में पीट-पीट कर बाइक चालक की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडरेज में पीट-पीट कर बाइक चालक की हत्या
अमर उजाला ब्ययूराो
Updated Thu, 04 Aug 2016 04:09 PM IST
विज्ञापन
चाकू मारा
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर थाना क्षेत्र में बाइक चालक युवक की पीट-पीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया गया है बाइक सवार सड़क पर दौड़ लगा रहे युवकों से टकरा गया था, जिसके बाद युवकों ने उसे जमकर पीटा। मृतक के पिता का आरोप है कि दौड़ लगा रहे युवकों के पीटने से उनके बेटे की मौत हुई है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
हसनपुर थाना पुलिस के अनुसार गांव भुलवाना निवासी वीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि मंगलवार की शाम उनका पुत्र पदम सिंह बाइक से किसी काम के लिए हसनपुर गया था। शाम को करीब सात बजे पदम सिंह घर लौट रहा था। बीर सिंह का कहना है कि हसनपुर-भुलवाना मार्ग पर कुछ युवक दौड़ लगा रहे थे, वहां पदम सिंह की बाइक सड़क पर दौड़ कर रहे युवकों से टकरा गई। आरोप है कि बाइक टकरान के बाद दौड़ लगा रहे युवकों ने पदम सिंह के साथ गाली-गलौच शुरू कर दी व विरोध करने पर उसको पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
बीर सिंह का आरोप है कि उक्त युवकों के पीटने से ही उनके पुत्र पदम सिंह की मौत हुई है। हालांकि पुलिस मामले की दुर्घटना के पहलू से भी जांच कर रही है। थाना एसएचओ देवेंद्र सिंह के अनुसार पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिर्पोट के बाद युवक की मौत के कारणों का स्पष्ट पता लगेगा।
विज्ञापन