फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Rob fled to a second chain

चैन लूटते एक पकड़ा, दूसरा फरार

Sat, 12 Dec 2015 08:47 PM IST
Updated Sat, 12 Dec 2015 08:47 PM IST
विज्ञापन
पुराना सोहना मोड़ पर बाइक सवार दो लोगों ने पैदल जा रही महिला के गले से सोने की चैन लूट ली। भीड़ ने एक व्यक्ति को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि दूसरा मौके से भागने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन


जांच अधिकारी मुनीम सिंह के अनुसार पलवल के कानूनगो मोहल्ला निवासी केलावती ने शिकायत दी है कि शुक्रवार को वह अपने किसी काम से पुराने सोहना मोड़ पर आई थी। जब वापस पैदल अपने घर जा रही थी तो बाइक पर सवार होकर आए दो लोगों ने उसके गले से सोने की चैन को लूट लिया।
विज्ञापन


महिला द्वारा शोर करने पर एकत्रित हुई भीड़ ने गांव काशीपुर निवासी हरेंद्र को मौके पर पकड़ लिया जबकि चांदहट निवासी धर्मसिंह भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने पीड़िता कि शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed