{"_id":"5762863c4f1c1bca3811ba11","slug":"remand","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार और नगदी लूटने वाला दो दिन की रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार और नगदी लूटने वाला दो दिन की रिमांड पर
palwal
Updated Thu, 16 Jun 2016 04:28 PM IST
विज्ञापन
-होडल सीआइए की गिरफ्त में लूट का आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव बंचारी के निकट कार व ढाई लाख नगदी लूट के आरोपी को सीआईए पुलिस ने डीग राजस्थान की अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी के पास से लैपटॉप बरामद किया है। इससे पहले पुलिस इस लूट के मामले में दो बदमाशों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
सीआइए प्रभारी अब्बास खान के अनुसार कच्चा तालाब होडल निवासी रोहताश 20 अक्तूबर को अपनी स्विफ्ट कार से जा रहा था। बंचारी गांव के निकट बुलेरो कार में आए छह बदमाशों ने हथियारों के बल पर रोहताश को बंधक बनाकर अपनी गाड़ी में डाल लिया था।
विज्ञापन
बदमाशों ने रोहताश से कार ,ढाई लाख की नगदी, मोबाइल व लैपटॉप के अलावा अन्य दस्तावेज लूट लिए व बंधक बनाकर राजस्थान के कैथवाडा के जंगलों में ले गए। जहां बदमाशों ने रोहताश के साथ मारपीट कर उसके परिजनों से 50 लाख रुपए फिरौती की मांग की थी। रोहताश के शोर मचाने पर आसपास के लोगों को देख बदमाश मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़ित के बयान पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच सीआईए पुलिस को सौंप दी, जिसमें पुलिस ने दो आरोपियों रीठड निवासी सरफराज उर्फ सन्ना व जुरहेडा निवासी खारिस उर्फ मामा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
अब्बास खान ने बताया कि वारदात में शामिल तीसरे आरोपी सद्दाम निवासी भीलमका को डीग राजस्थान की अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर दो दिन की रिमांड पर लिया है। उन्होंने बताया कि कार व नगदी को पहले ही बरामद किया जा चुका है।