{"_id":"5729daa34f1c1bd6795cd241","slug":"police-smash-the-rogues-building-sketch","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के मामले में पुलिस बनवा रही बदमाशों के स्केच ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट के मामले में पुलिस बनवा रही बदमाशों के स्केच
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Wed, 04 May 2016 04:49 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : file photo
एनएच-2 पर पर गांव मीतरोल के समीप आकाश फिलिंग स्टेशन के प्रबंधक व कर्मचारी से हुई 10 लाख 26 हजार रुपये की लूट मामले में सदर पुलिस बदमाशों के स्केच बनवा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह तैयार किए जा रहे हैं, जिससे बदमाशों की पहचान हो सके।
विज्ञापन
सदर थाना एसएचओ रामकुमार के बताया कि लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस पेट्रोल पंप कर्मियों से भी अपने आधार पर पूछताछ कर रही है। एसपी राजेश दुग्गल ने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अपने-अपने आधार पर जांच करने के आदेश दिए हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस की साइबर सेल भी मामले की जांच में लगी है। गौरतलब है कि सोमवार की दोपहर पेट्रोल पंप से बैंक में कैश जमा कराने जा रहे मैनेजर गजेंद्र व कर्मचारी लोकेश की कार को ओवरटेक कर इनोवा कार सवार पांच अज्ञात लुटेरों ने उन पर हमला कर 10 लाख 26 हजार रुपये लूट लिए थे और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
स्लेटी रंग की इनोवा कार में आए पांच बदमाशों, जिनमें से एक युवक ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था, लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लूट की व हवाई फायर कर फरार हो गए।