फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   police man do fraud .

 पिता-पुत्र से कांस्टेबल ने ठगे 2.46 लाख रुपए 

Mon, 20 Jun 2016 11:09 PM IST
palwal
palwal Updated Mon, 20 Jun 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
police man do fraud .
- फोटो : demo pic

पुलिस विभाग में तैनात एक हेड कांस्टेबल ने फर्जीवाड़ा कर पिता-पुत्र से 2.46 लाख रुपए की रकम हड़प ली। कैंप थाना पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  आरोपी कांस्टेबल कैंप थाने में ही तैनात था तथा उसकी ड्यूटी थानाक्षेत्र में अदालत परिसर में लगी हुई थी।  

विज्ञापन


  कैंप थाना एसएचओ सब इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार के अनुसार नई बस्ती सल्लागढ़ निवासी राजेंद्र कुमार ने शिकायत में कहा है कि जनवरी 2016 में उसकी मुलाकात हैड कांस्टेबल देवेंद्र से हुई थी। राजेंद्र ने कहा कि उसे गाड़ी की जरूरत है।
विज्ञापन


उस समय देवेंद्र ने उससे कहा था कि पुलिस में जब्त किए गए वाहनों की नीलामी होने वाली है। जिसमें वह उसे बहुत सस्ते दामों पर वाहन दिलवा देगा। देवेंद्र ने कहा कि 60 हजार रुपये में बढ़िया स्कॉर्पियो मिल जाएगी। देवेंद्र ने राजेंद्र से कहा कि वह उन्हें एक नहीं कई वाहन सस्ते दामों पर दिलवा देगा। जिसकी एवज में सिपाही देवेंद्र ने उससे और उसके पिता से अलग-अलग दिन दो लाख 46 हजार रुपये ठग लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेंद्र के अनुसार आरोपी देवेंद्र ने पीड़ित से दो खाली शपथ पत्रों व दो खाली चेकों पर भी हस्ताक्षर कराकर  लिए थे। कार नहीं मिलने पर जब उन्होंने देवेंद्र से पैसे मांगे तो उसने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि देवेंद्र ने पीड़ित पिता-पुत्र को झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी।


एसएचओ रविंद्र कुमार के अनुसार शिकायत पर प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल देवेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है। मामले की तफ्तीश की जा रही है व गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।  
                   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed