फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Patwari made ​​of fake degrees , now will go to jail

फर्जी डिग्री से बने पटवारी, अब जाना होगा जेल

Wed, 06 Jul 2016 06:14 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
अमर उजाला ब्ययूराो Updated Wed, 06 Jul 2016 06:14 PM IST
विज्ञापन
Patwari made of fake degrees , now will go to jail
Jail

खंड़ के गांव पावसर निवासी एक युवक फर्जीवाड़ा कर राजस्व विभाग में पटवारी बन बैठा। डिग्रियों की जांच हुई तो फर्जीवाड़े का खुलासा हो गया। मामले में करीब एक साल पूर्व एफआईआर भी दर्ज हो गई। 

विज्ञापन


दो-दो बार स्थानीय अदालत ने उसकी गिरफ्तारी के वारंट भी जारी कर दिए। एसपी ने भी करीब चार माह पूर्व संबंधित विभाग को पत्र लिखा। लेकिन पटवारी जी अभी तक पद पर जमे हुए हैं। 
विज्ञापन


गांव पावसर निवासी राजू खान हरियाणा कर्मचारी चयन से 2014 में पटवारी भर्ती हुआ था। कुछ ही दिन के बाद हकमुद्दीन नामक व्यक्ति ने शिकायत की कि राजू खान ने आगरा की भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी का नाम लेकर बीए की फर्जी डिग्री लगाकर हरियाणा सरकार में पटवारी के पद पर सिलेक्शन करा लिया। यूनिवर्सिटी की जांच से यह साबित हो गया कि उक्त डिग्री पूरी तरह से फर्जी है। यूनिवर्सिटी की जांच रिपोर्ट भी पेश की गई जिस पर पर बहीन थाना पुलिस ने 12 जुलाई 2015 को उक्त आरोपी के खिलाफ  आईपीसी की धाराओं 420, 467 ,468,471 एवं 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में विशेष बात यह रही कि शिकायत में उक्त आरोपी की फर्जी डिग्री प्रमाणित होने क बावजूद राजस्व विभाग ने उसको पटवारी की ट्रेनिंग भी करा दी। तथा केस दर्ज होने के बाद भी पटवारी को पद से नहीं हटाया गया। मामले में आरोपी पुलिस को गच्चा देता रहा व गिरफ्तारी से बचता रहा। 

इसी बीच बहीन थाना पुलिस ने 11 जनवरी 2016 व 11 अप्रैल 2016 को आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट करा लिए। दो मार्च को 2016 को तत्कालीन एसपी राजेश दुग्गल ने भू-अभिलेख हरियाणा के निदेशक को पत्र लिखकर राजू खान के खिलाफ  कार्रवाई करने को कहा।

मामले में 30 जून को गांव खेडला मेवात निवासी हकमुद्दीन ने सीएम विंडो पर इसकी शिकायत कर दी। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए अब सीएम मनोहर लाल ने उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने व विभागीय कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। 


वर्जन
पुलिस ने दो बार आरोपी राजू खान के गिरफ्तारी वारंट भी जारी कराए हैं। लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता है। विभाग को कार्रवाई करने के लिए आला अधिकारियों ने पत्र लिखा था, जिस पर मैं पिछल महीने विभाग के मुख्यालय जानकारी लेने गया था। वहां विभागीय कार्रवाई कर दी गई है, शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
जसबीर सिंह, एसएचओ, बहीन। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed