{"_id":"572730b14f1c1b63705cd719","slug":"overload-dumper","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने जब्त किए पांच ओवरलोड डंपर, केस दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने जब्त किए पांच ओवरलोड डंपर, केस दर्ज
plawal
Updated Mon, 02 May 2016 04:33 PM IST
विज्ञापन
डंपर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी राजेश दुग्गल के निर्देशानुसार पुलिस ने ओवरलोड वाहनों के प्रति अभियान तेज कर दिया है। अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्र से पांच ओवरलोड डंपरों को जब्त कर चालकों को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए डंपरों के मालिकों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
ओवरलोड वाहनों के लिए शुरू किए अभियान के तहत शनिवार को कैंप थाना पुलिस ने किठवाड़ी चौक के समीप से दो ओवरलोड हाईवा को काबू किया। दोनों के चालक नूंह निवासी सहजान व मेवली (मेवात निवासी) अयूब को गिरफ्तार किया गया है। इसी प्रकार एक ओवरलोड हाईवा को असावटा चौक से काबू कर टप्पल (मेवात) निवासी चालक खुर्शीद पुत्र मुबीन को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
वहीं शहर थाना पुलिस ने बस स्टैंड चौक से एक ओवरलोड हाईवा को काबू कर सोहना निवासी चालक कुमार को हिरासत में लिया है। इसी प्रकार सदर थाना पुलिस ने यमुना से रेती चोरी कर ले जा रहे डंपर राष्ट्रीय राजमार्ग-दो पर गांव बामनीखेडा के समीप काबू कर चालक पुन्हाना निवासी अखलाक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन