{"_id":"757f00044e8865ca2860dc76ff7b5d5b","slug":"official-holding-two-full-grain-truck-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" सरकारी अनाज से भरे दो ट्रक पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकारी अनाज से भरे दो ट्रक पकड़े
ब्यूरो, अमर उजाला, पलवल
Updated Sat, 16 Jan 2016 07:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदहट थाना क्षेत्र के समीप मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने शनिवार को सरकारी गेहूं से भरे दो ट्रकों को जब्त कर लिया। दोनों ट्रकों के चालकों और परिचालकों को गिरफ्तार कर लिया गया। सरकारी अनाज की बोरियों को यूपी में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
डीएसपी राधेश्याम के अनुसार मुख्यमंत्री उड़नदस्ते में फरीदाबाद के डीएसपी सुरेंद्र सिंह ने टीम गठित कर चांदहट थाना के समीप दो ट्रकों की तलाशी ली तो उसमें सरकारी अनाज से भरी बोरियां रखी थीं।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस सरकारी अनाज को पलवल के गांव मांदकौल स्थित एफसीआई गोदाम से दो ट्रकों में भरकर यूपी में किसी व्यापारी को बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। दोनों ट्रकों में अनाज से भरे लगभग 840 कट्टे थे।
विज्ञापन