{"_id":"5808a6fc4f1c1b642e704f88","slug":"misssing","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता किशोरी फरीदाबाद के सीकरी से बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता किशोरी फरीदाबाद के सीकरी से बरामद
palwal
Updated Thu, 20 Oct 2016 04:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव से संदिग्ध हालात में घर से गायब हुई किशोरी को पुलिस ने फरीदाबाद के सीकरी गांव से बरामद किया है। किशोरी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे नारी निकेतन भेज दिया गया है। एएसआई सूबे सिंह के अनुसार सात अक्तूबर को एनएच-2 स्थित एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी।
विज्ञापन
जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी 16 वर्ष की लड़की बिना बताए घर से कहीं चली गई है। छानबीन करके पता चला कि लड़की फरीदाबाद के सीकरी गांव में है, जहां से उसे बरामद कर लिया गया। लड़की को उनके परिजनों को सौंपना चाहा, लेकिन लड़की ने अपने परिजनों के साथ जाने से मना कर दिया। अदालत में दिए बयान में लड़की ने परिजनों पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए घर जाने से इंकार कर दिया, जिस पर अदालत ने लड़की को आंचल छाया आश्रम में भेज दिया गया है, जहां से उसे नारी निकेतन भेजा जाएगा।
विज्ञापन