{"_id":"570be12a4f1c1bc1434a6b7f","slug":"marpeet","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैर पर निकले दंपति से मारपीट, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सैर पर निकले दंपति से मारपीट, एक गिरफ्तार
palwal
Updated Mon, 11 Apr 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के बाहर सैर कर रहे दंपति व उसने पुत्र के साथ शराब के नशे में मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप पुलिस ने एक नामजद सहित तीन अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
एसएचओ सतीश कुमार के अनुसार जवाहर नगर कैंप निवासी सतीश बजाज ने शिकायत दी है कि वह अपनी पत्नी के साथ रविवार को शाम के समय अपने घर के बाहर सैर कर रहे थे। तभी अनिल मलिक व उसके तीन अन्य साथी, जिन्होंने शराब पी हुई थी, उनके साथ गाली-गलौच करने लगे।
विज्ञापन
जब उनके पुत्र पुनीत ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी अनिल मलिक को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य मामले में न्यू कॉलोनी निवासी ताहिर मुकवील ने शिकायत दी है कि वह कैंप मार्केट गए हुए थे, तभी वहां एक अज्ञात युवक मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।