{"_id":"58be93104f1c1be417dc4b47","slug":"marital-death-due-to-electric-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली का करंट लगने से विवाहिता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली का करंट लगने से विवाहिता की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2017 04:31 PM IST
विज्ञापन
बिजली तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजीव कॉलोनी में एक विवाहिता महिला की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। मृतक महिला के परिजनों का आरोप था कि ससुराल वालों ने दहेज के लिए हत्या की है। पुलिस ने पति व सास के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
कैंप थाना प्रभारी विश्व गौरव ने बताया कि रविवार शाम सूचना मिली थी की राजीव कॉलोनी में एक विवाहिता की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया था। बाद में मृतक महिला के पिता दिल्ली निवासी नरेंद्र ने शिकायत दी कि उसकी लड़की कोमल की शादी लगभग तीन वर्ष पहले पलवल की राजीव कॉलोनी निवासी विजय के साथ हुई थी।
विज्ञापन
शादी में काफी दहेज दिया था, लेकिन ससुराल वाले खुश नहीं थे। इस बात को लेकर वे अक्सर कोमल को परेशान करते रहते थे। शिकायत में कहा गया कि दहेज में एक लाख नकद व बाइक की मांग करते थे। जब मांग पूरी नहीं हुई तो दोनों मां-बेटे ने बिजली का करंट लगाकर बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने महिला के पिता के बयान पर पति विजय व सास गंगा देवी के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन